न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोहा ने कहा-मुश्किलभरी परिस्थितियों से गुजरे हैं हम, मां के हुआ था लंग कैंसर, भाई के साथ हो सकता था और भी बुरा

गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की बेटी और सैफ अली खान की बहन सोहा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Apr 2025 7:30:30

सोहा ने कहा-मुश्किलभरी परिस्थितियों से गुजरे हैं हम, मां के हुआ था लंग कैंसर, भाई के साथ हो सकता था और भी बुरा

गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की बेटी और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। सोहा ने भी कुछ फिल्में की हैं, लेकिन उन्हें उतनी सफलता नहीं मिली जितनी उनकी मां और भाई को मिली। सोहा जल्द ही नुसरत भरूचा के साथ फिल्म ‘छोरी 2’ में दिखाई देंगी। इसमें उनका खतरनाक डरावना रोल है। इस बीच सोहा ने नयनदीप रक्षित के यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में अपनी जिंदगी में आई कठिन परिस्थितियों के बारे में बात की।

सोहा ने कहा कि मैंने परिवार के कई लोगों को खोया है। हम मुश्किलभरी परिस्थितियों से गुजरे हैं। सब गुजरते हैं। मेरी मां, वह उन बहुत कम लोगों में से हैं जिन्हें लंग कैंसर स्टेज जीरो पर डायग्नोस हुआ था। कोई कीमोथेरपी वगैरह नहीं करनी पड़ी। मेरी मां ने मेडिकल साइंस की मदद से लंग कैंसर को मात दी है। लंग्स के जिस हिस्से में कैंसर जैसी बीमारी फैली थी, उसे काटकर निकाला जा चुका है। भगवान की कृपा से अब वो ठीक हैं और स्वस्थ हैं। मैं खुशकिस्मत रही हूं।

जब मेरे पिता का निधन हुआ तो हमें उनके साथ वक्त गुजारने का मौका मिल गया था। सब बहुत जल्दी-जल्दी हुआ लेकिन हमें फिर भी 3 सप्ताह मिल गए थे। सोहा, सैफ पर हुए हमले पर बोलीं कि भाई के साथ और भी बुरा हो सकता था। 2 मिलीमीटर का फर्क होता तो वह कमर के नीचे से पैरालाइज्ड हो जाते। अगर हम इन सबको इस नजरिये से देखें तो ऊपर वाले की कृपा है। सोहा की शादी एक्टर कुणाल खेमू से हुई है। उनके एक बेटी इनाया है।

उल्लेखनीय है कि शर्मिला ने साल 2023 में ‘कॉफी विद करण’ में अपने कैंसर के बारे में बात की थी। करण ने बताया था कि वे ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में शबाना आजमी की जगह उन्हें लेना चाहते थे। तब शर्मिला ने बताया था कि कोविड था, उनके वैक्सीन नहीं लगी थी और कैंसर के बाद कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे।

soha ali khan,actress soha ali khan,Sharmila Tagore,actress sharmila tagore,saif ali khan,actor saif sali khan,mansoor ali khan pataudi,kunal kemmu

पापा ने क्रिकेट सिर्फ एंजॉयमेंट के लिए खेला : सोहा अली खान

सोहा ने अपने पेरेंट्स की लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर कीं। सोहा ने कहा कि हम अकसर उन्हीं लोगों से इंस्पायर होते हैं जो हमारे आस-पास होते हैं। मेरे लिए वो इंसान मेरे पापा थे। जब मैं पैदा हुई, तब तक वो रिटायर हो चुके थे। उन्होंने क्रिकेट सिर्फ एंजॉयमेंट के लिए खेला। उस टाइम ना IPL था, ना एडवर्टाइजमेंट, कुछ नहीं था। उस दौर में क्रिकेट में पैसा ही नहीं होता था। हमारे घर में कमाने वाली मम्मी थीं। पापा हमेशा कहते थे कि वही करना जो तुम्हें खुश रखे।

मैंने मम्मी को देखा कि शादी के बाद भी उन्होंने अपने दिल की सुनी। वो 24 की उम्र में शादी कर चुकी थीं। उस टाइम पर एक्ट्रेस की शादी का मतलब होता था कि करिअर खत्म, लेकिन मम्मी ने शादी के बाद भी काम किया और अपनी कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्में उसी वक्त दीं। बता दें कि शर्मिला और मंसूर की शादी साल 1968 में हुई थी। उस वक्त ये शादी काफी चर्चा में रही थी, क्योंकि ये इंटर-फेथ शादी थी। साल 2011 में मंसूर का निधन हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी