न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में कोरोना की वापसी: दो दिन में 93 नए केस, एक्टिव मरीज 166, मुंबई सबसे ज्यादा प्रभावित

महाराष्ट्र में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा। दो दिन में 93 नए कोविड केस, कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 166 हुई। मुंबई में सबसे ज्यादा मामले, 2025 में अब तक 4 मौतें दर्ज।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 25 May 2025 9:27:54

महाराष्ट्र में कोरोना की वापसी: दो दिन में 93 नए केस, एक्टिव मरीज 166, मुंबई सबसे ज्यादा प्रभावित

साल 2020-21 में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस एक बार फिर सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। पिछले दो दिनों में महाराष्ट्र में कोविड-19 के 93 नए मामले सामने आए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2025 से अब तक महाराष्ट्र में कुल 7,144 कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 257 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बीते 48 घंटों के दौरान मिले 93 मामलों में मुंबई में सबसे अधिक 47 केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा पुणे में 30, नवी मुंबई में 7, ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में 3 और नागपुर महानगरपालिका क्षेत्र में 6 मरीजों की पुष्टि हुई है। इस समय राज्य में कुल 166 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में जारी है। अब तक कुल 87 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

मुंबई में कोविड के महीनेवार आंकड़े

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2025 से अब तक मुंबई में कुल 213 कोविड मरीज सामने आए हैं। इनमें जनवरी में 1 केस, फरवरी में 1 केस, मार्च में कोई केस नहीं, अप्रैल में 4 और मई में सबसे ज्यादा 207 मामले दर्ज किए गए हैं।

2025 में अब तक हुई 4 मरीजों की मौत

सभी संक्रमित मरीजों में हल्के लक्षण (माइल्ड सिम्प्टम्स) हैं और किसी को गंभीर लक्षण नहीं हैं। हालांकि, जनवरी 2025 से अब तक राज्य में कोविड के कारण कुल 4 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। मृतकों में एक मरीज को हाइपोकैल्सेमिक सीज़र के साथ नेफ्रोटिक सिंड्रोम था, दूसरे को कैंसर था, तीसरे को स्ट्रोक (सेरेब्रोवेस्कुलर डिज़ीज़) आया था और चौथा मरीज गंभीर डायबिटीज़ से ग्रसित था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?