न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हम दुनिया पर प्रभुत्व जमाने के लिए ताकत... ऑपरेशन सिंदूर पर बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सिर्फ सरकार नहीं, समाज की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत और हिंदू समाज की एकता को सुरक्षा का मूल बताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 25 May 2025 1:11:55

हम दुनिया पर प्रभुत्व जमाने के लिए ताकत... ऑपरेशन सिंदूर पर बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने देश को और अधिक शक्तिशाली बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि भारत को इतनी शक्ति संपन्न बनाना चाहिए कि कोई भी उसकी ओर आंख उठाकर देखने की हिम्मत न कर सके। यह बयान उन्होंने संघ की 100वीं वर्षगांठ से पहले ‘ऑर्गनाइजर’ नामक संघ के अंग्रेजी मुखपत्र को दिए गए विशेष साक्षात्कार में दिया।

भागवत ने स्पष्ट किया कि भारत की ताकत किसी पर शासन करने या प्रभुत्व जताने के लिए नहीं है, बल्कि इस उद्देश्य से है कि हर नागरिक शांतिपूर्ण, स्वस्थ और सशक्त जीवन जी सके। उन्होंने कहा कि “हम दुनिया पर प्रभुत्व जमाने के लिए ताकत नहीं चाहते, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए ताकत चाहते हैं कि हमारे देश और नागरिकों की रक्षा हो सके। हमारी सीमाओं पर जिस प्रकार से दुष्ट शक्तियों की गतिविधियां चल रही हैं, उन्हें देखते हुए हमारे पास मजबूती के अलावा कोई विकल्प नहीं है।”

उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने हिंदू समाज को एकजुट और सशक्त होने का आह्वान किया और कहा, “अपनी रक्षा खुद करनी होगी, किसी और के भरोसे नहीं रह सकते।”

भागवत ने यह भी कहा कि जब हिंदू समाज आत्मबल से भरपूर और एकजुट होता है, तो पूरी दुनिया उसका सम्मान करती है। उन्होंने विदेशों में हिंदुओं पर हो रहे हमलों की चर्चा करते हुए कहा, “जब हिंदू समाज कमजोर होता है, तब वह निशाना बनता है। लेकिन जब वह शक्ति के साथ खड़ा होता है, तो पूरी दुनिया नोटिस करती है।”

उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा को एक व्यापक दृष्टिकोण से देखा और इसे जातिगत एकता, पारिवारिक मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण जैसी सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ा। उन्होंने सवाल उठाया कि “अगर समाज ही विभाजित हो तो वह खुद की सुरक्षा कैसे करेगा?” साथ ही उन्होंने यह बताया कि संघ के ‘पंच परिवर्तन’ (पांच बदलाव) का विचार ही राष्ट्रीय सुरक्षा की नींव है।

भीतर से आने वाली ताकत जरूरी

भागवत ने आत्मनिर्भरता और आत्मबल को सुरक्षा की असली कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी शक्ति अर्जित करनी होगी कि विश्व की कोई शक्ति भारत को परास्त न कर सके। “सच्ची ताकत भीतर से आती है,” उन्होंने कहा। उन्होंने आगे बताया कि “हमें अपनी सुरक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि खुद को इतना सक्षम बनाना चाहिए कि चाहे कितनी भी ताकतें एक साथ मिल जाएं, वे हमें हरा न सकें। हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन हमारी तैयारी ऐसी होनी चाहिए कि युद्ध की नौबत ही न आए।”

उन्होंने सुरक्षा को केवल सीमाओं और सैन्य बल तक सीमित न रखते हुए इसे सभ्यता, संस्कृति और मानसिकता से जोड़ा। उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश के हिंदू अल्पसंख्यकों का उदाहरण देते हुए कहा कि अब वहां के हिंदू अपने अधिकारों के लिए डटकर खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “पहले वे डरकर भागते थे, लेकिन अब वे कह रहे हैं कि हम यहीं रहेंगे और अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे।” उन्होंने इसे हिंदू समाज की आंतरिक शक्ति में वृद्धि का प्रमाण बताया।

भागवत ने यह भी स्पष्ट किया कि संघ विश्व के किसी भी कोने में बसे हिंदुओं की हर संभव सहायता करने को तैयार है, बशर्ते वह अंतरराष्ट्रीय नियमों और मर्यादाओं के दायरे में हो। उन्होंने कहा कि “संघ का उद्देश्य ही यही है – हर हिंदू की रक्षा और उसके हितों की सुरक्षा।”

उनका यह बयान न केवल भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में, बल्कि हिंदू समाज को एकजुट करने के बड़े संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं