न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कराची-क्वेटा हाईवे पर पाकिस्तान सेना के काफिले पर बड़ा हमला, 32 जवानों की मौत

कराची-क्वेटा हाईवे पर पाकिस्तान सेना के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 32 सैनिकों की मौत हो गई। विस्फोटक से भरी खड़ी कार के जरिए तीन गाड़ियां उड़ाई गईं। आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी ने पाकिस्तान की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 25 May 2025 1:32:21

कराची-क्वेटा हाईवे पर पाकिस्तान सेना के काफिले पर बड़ा हमला, 32 जवानों की मौत

जिस आतंकवाद को पाकिस्तान ने वर्षों से पाला-पोसा, अब वही उसके लिए काल बनता जा रहा है। आतंकियों की शरणस्थली बना यह देश अब खुद उसी आग में झुलस रहा है। ताजा मामला बलूचिस्तान के खुजदार जिले में कराची-क्वेटा राजमार्ग पर जीरो पॉइंट के पास सामने आया है, जहां पाकिस्तान सेना के काफिले को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (VBIED) से निशाना बनाया गया। इस हमले में सेना के 32 जवान मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। यह हमला न केवल पाकिस्तान की कमजोर होती सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि अब आतंकी घटनाएं सिर्फ सीमित इलाकों तक नहीं, बल्कि प्रमुख शहरों तक फैल चुकी हैं।

खड़ी कार में था विस्फोटक, सेना के काफिले के पास ब्लास्ट

यह हमला बेहद सुनियोजित और भयावह था। सेना के काफिले के गुजरने से ठीक पहले एक खड़ी कार में विस्फोटक लगाया गया था। जैसे ही काफिला वहां से गुज़रा, जोरदार धमाका हुआ, जिससे सेना की तीन गाड़ियां पूरी तरह नष्ट हो गईं। काफिले में कुल 8 सैन्य वाहन शामिल थे, जिनमें से एक बस कथित रूप से सैन्यकर्मियों के परिवारों को लेकर जा रही थी। सबसे ज्यादा नुकसान इन्हीं तीन वाहनों को पहुंचा है।

सुरक्षा चूक को छुपाने की कोशिश, कहानी बदलने में जुटे अधिकारी

घटना के बाद पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारी अब इस बड़ी चूक को छुपाने में लगे हैं। आंतरिक सूत्रों के अनुसार, अधिकारी इस विस्फोट को आम जनता की नजरों में कम खतरनाक दिखाने की कोशिश कर रहे हैं और इसे स्कूल बस पर हमला बताकर पेश करने की योजना बना रहे हैं। यह भी दर्शाता है कि किस प्रकार से पाकिस्तान की सैन्य और खुफिया एजेंसियां अपनी असफलताओं को ढकने का प्रयास कर रही हैं।

पहले भी इसी मार्ग पर हुआ था हमला, जान गंवा चुके हैं मासूम

कराची-क्वेटा हाईवे पहले भी आतंकियों के निशाने पर रह चुका है। इसी मार्ग पर 21 मई को एक अन्य बड़ा हमला हुआ था, जब खुजदार कस्बे के पास आर्मी पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी बस पर आतंकी हमला हुआ। उस हमले में ड्राइवर समेत पांच मासूम बच्चे अपनी जान गंवा बैठे थे। लगातार हो रही इन घटनाओं से पाकिस्तान की आम जनता का भय और असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है।

आतंक के खिलाफ खुद जकड़ में पाकिस्तान

पाकिस्तान पर लंबे समय से यह आरोप लगता आया है कि उसने आतंकवाद को एक रणनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है। लेकिन अब जब आतंक की आग उसके अपने आंगन तक पहुंच चुकी है, तो वहां की सुरक्षा एजेंसियों की असल स्थिति दुनिया के सामने उजागर हो रही है। बढ़ते आतंकी हमले न केवल पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा को चुनौती दे रहे हैं, बल्कि देश के भविष्य पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब