न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने वाले परेश ने कहा, एक बार जब वे मेरा जवाब पढ़ लेंगे तो…, तुषार ने की नेपोटिज्म पर बात

दिग्गज एक्टर परेश रावल इन दिनों 'हेरा फेरी 3' फिल्म छोड़ने को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल परेश के अचानक यह फैसला करने पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 May 2025 12:35:41

2 News : ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने वाले परेश ने कहा, एक बार जब वे मेरा जवाब पढ़ लेंगे तो…, तुषार ने की नेपोटिज्म पर बात

दिग्गज एक्टर परेश रावल इन दिनों 'हेरा फेरी 3' फिल्म छोड़ने को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल परेश के अचानक यह फैसला करने पर इसके निर्माता अक्षय कुमार ने उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की। इस पर अब परेश ने भी दो टूक जवाब दिया और कहा कि मेरे वकील ने उन्हें उचित जवाब दे दिया। परेश ने आज रविवार (25 मई) की सुबह अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, “मेरे वकील अमीत नाइक ने मेरे फिल्म से बाहर निकलने के बारे में जवाब भेजा है। एक बार जब वे मेरा जवाब पढ़ लेंगे तो सभी मुद्दे शांत हो जाएंगे।”

नाइक एक फेमस वकील हैं जिन्हें कई मामलों में अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी जाना जाता है। उल्लेखनीय है कि हाल ही जब परेश ने 'हेरा फेरी 3' छोड़ने की बात कही थी तो हर तरफ हलचल मच गई थी। फैंस इससे हैरान रह गए। वे चाहते थे कि ‘हेरा फेरी’ के पहले दो पार्ट की जैसे इसमें भी परेश, अक्षय और सुनील शेट्टी की तिकड़ी होती। दोनों फिल्मों ने दर्शकों को खूब हंसाया था और ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं।

बता दें अक्षय की कंपनी 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' ने परेश पर 25 करोड़ रुपए का मुकदमा दायर कर दिया था। उनके इस फिल्म को अचानक छोड़ने से मेकर्स को काफी नुकसान हुआ। परेश को फिल्म में काम करने से पहले साइनिंग अमाउंट के रूप में 11 लाख रुपए दिए गए थे। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक परेश ने इस राशि को 15 प्रतिशत प्रति वर्ष ब्याज के साथ जोड़कर वापस कर दिया है।

2 News : ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने वाले परेश ने कहा, एक बार जब वे मेरा जवाब पढ़ लेंगे तो…, तुषार ने की नेपोटिज्म पर बात

मीडिया का एक वर्ग हमेशा स्टार किड्स की गलतियों को ढूंढने में लगा रहता था : तुषार कपूर

गुजरे जमाने के सुपरस्टार जीतेंद्र के बेटे अभिनेता तुषार कपूर इन दिनों अपनी हॉरर कॉमेडी मूवी कपकपी को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म शुक्रवार (23 मई) को रिलीज हुई थी। इस बीच तुषार ने एक इंटरव्यू में न सिर्फ अपने फिल्मी सफर की शुरुआत पर बात की बल्कि नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) पर भी खुलकर बात की। तुषार ने साल 2001 में आई फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। तुषार ने कहा कि जब मैंने शुरुआत की, तब भाई-भतीजावाद को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं थी, लेकिन यह शुरू हो चुकी थी।

खासकर मीडिया का एक वर्ग हमेशा स्टार किड्स की गलतियों को ढूंढने में लगा रहता था। अगर आप बिना मेकअप और साधारण लुक में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाते हैं, तो कहा जाता है कि आप हीरो दिखने लायक नहीं हैं। और अगर तैयार होकर जाते हैं, तो कहा जाता है कि आप बहुत फिल्मी हैं। हर तरफ से आलोचना होती थी। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैंने नेगेटिविटी के बावजूद खुद को संभाले रखा और सिर्फ अपने काम पर फोकस किया। अगर मेरी पहली फिल्म सफल नहीं होती, तो शायद मैं इस दबाव में टूट जाता।

स्टार किड्स को पहली फिल्म आसानी से मिल सकती है, लेकिन उसके बाद की राह पूरी तरह अनिश्चित होती है। लगातार तुलना, जांच और आलोचना का सामना करना पड़ता है। कई बाहरी कलाकारों को संघर्ष का प्रतीक मानकर सराहा जाता है, भले ही उन्हें सफलता न मिली हो। वहीं, हम जैसे लोग चाहे जितनी भी हिट फिल्में कर लें, हमें 'मल्टी-स्टारर ही करता है' जैसी टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज