न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विराट-अनुष्का अयोध्या पहुंचे, रामलला के दर्शन कर हनुमान गढ़ी मंदिर में लिया आशीर्वाद, वीडियो हो रहा वायरल

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली आज रविवार (25 मई) सुबह अपनी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ धार्मिक नगरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 May 2025 1:15:49

विराट-अनुष्का अयोध्या पहुंचे, रामलला के दर्शन कर हनुमान गढ़ी मंदिर में लिया आशीर्वाद, वीडियो हो रहा वायरल

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली आज रविवार (25 मई) सुबह अपनी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ धार्मिक नगरी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने पहले रामलला के दर्शन किए। इसके बाद हनुमान गढ़ी मंदिर में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। जैसे ही दोनों ने राम मंदिर में प्रभु राम के दरबार में हाजिरी लगाई वैसे ही राम भक्तों ने जय श्री राम का उद्घोष किया और विराट-अनुष्का ने भक्तों का अभिवादन भी स्वीकार किया। वे पिछले कुछ समय से भक्ति और अध्यात्म के रंग में रंगे हुए दिख रहे हैं।

हाल ही में विराट ने अनुष्का संग वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाकर आशीर्वाद लिया था। सात मिनट की मुलाकात के दौरान प्रेमानंद जी ने उन्हें सुखी रहने का मंत्र भी दिया। सोशल मीडिया पर इसकी कई तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुए थे। इससे पहले भी वे 2-3 मौकों पर आश्रम गए थे। अब विराट बिजी शेड्यूल से समय निकालकर हनुमान गढ़ी में दर्शन करने पहुंचे हैं। करीब 1000 साल पुराने हनुमान गढ़ी मंदिर से कपल के दर्शन-पूजन का वीडियो सामने आया है जिसमें पुजारी उन्हें फूल माला पहनाकर टीका लगाते दिख रहे हैं। महंत संजय दास जी महाराज ने कहा कि विराट-अनुष्का का अध्यात्म के प्रति बहुत लगाव है।

भगवान रामलला के दर्शन के बाद उन्होंने हनुमान गढ़ी में भी आशीर्वाद लिया। उनके साथ अध्यात्म की भी कुछ चर्चाएं हुईं। जोड़ा काफी श्रद्धावान हैं। भगवान राम, श्री कृष्ण, हनुमान जी में उनकी बहुत आस्था है। उनके मन में सनातन के प्रति काफी सम्मान है। वे दर्शन के लिए आए थे। अयोध्या में भव्य रूप से श्री राम मंदिर बनने के बाद से देश-विदेश से लोग यहां पर श्री राम लला के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान फैंस विराट और अनुष्का की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।

विराट-अनुष्का अयोध्या पहुंचे, रामलला के दर्शन कर हनुमान गढ़ी मंदिर में लिया आशीर्वाद, वीडियो हो रहा वायरल

भक्ति में डूबे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मीडिया से नहीं की कोई बात

इस पूरी यात्रा के दौरान विराट और अनुष्का ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और पूरी तरह से दर्शन-पूजन में लीन रहे। दर्शन के बाद दोनों लखनऊ के लिए रवाना हो गए। विराट ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में लिखा था कि टेस्ट क्रिकेट ने मुझे पहचान दी, मेरी परीक्षा ली और जीवन के बड़े सबक सिखाए। यह फैसला लेना आसान नहीं था लेकिन यही सही समय था। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के अगले दिन 13 मई को विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंचे थे।

वहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया था। महाराज ने उनसे पूछा – प्रसन्न हो? इस पर विराट ने मुस्कुराकर कहा – हां। बता दें विराट ने 23 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में IPL-18 का मैच खेला था। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट ने 25 गेंदों पर 43 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम RCB को 42 रन से हार का सामना करना पड़ा। अब RCB का अगला मुकाबला 27 मई को फिर लखनऊ में होना है। टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। अब देखना है कि वह कौनसी पोजिशन पर रहती है। बता दें विराट और अनुष्का की शादी साल 2017 में हुई थी। उनके एक बेटी वामिका व बेटा अकाय है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वे लंदन में बस सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज