न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगस्त्य की ‘इक्कीस’ का टीजर जारी, अक्षय की भांजी सिमर हैं लीड एक्ट्रेस, सुहाना ने फिल्म को ऐसे किया सपोर्ट

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने साल 2023 के अंत में ‘द आर्चीज’ फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 May 2025 11:36:46

अगस्त्य की ‘इक्कीस’ का टीजर जारी, अक्षय की भांजी सिमर हैं लीड एक्ट्रेस, सुहाना ने फिल्म को ऐसे किया सपोर्ट

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने साल 2023 के अंत में ‘द आर्चीज’ फिल्म के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। हालांकि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। अब उनका बड़े पर्दे पर भी डेब्यू होगा। वे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'इक्कीस' के साथ शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। मैडॉक फिल्म्स ने शनिवार (24 मई) को दिनेश विजान निर्मित मचअवेटेड बायोपिक 'इक्कीस' का टीजर जारी किया। यह साल 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए भारतीय युद्ध नायक अरुण खेत्रपाल के जीवन से प्रेरित है।

टीजर वीडियो की पोस्ट पर कैप्शन में लिखा है, “दिनेश विजन और मैडॉक फिल्म्स प्रस्तुत करते हैं इक्कीस-एक बहादुर सैनिक और बेटे, भारत के सबसे युवा परमवीर चक्र नायक अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी। 2 अक्टूबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” 'इक्कीस' में अगस्त्य के अपोजिट अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया होंगी। यह सिमर की पहली फिल्म है। इसमें धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म गांधी जयंती के अवसर पर थिएटर्स में दस्तक देगी।

'इक्कीस' में भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सैकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी को 1971 के भारत-पाक तनाव और भावनात्मक परिवेश के बारे में बताया गया है। अगस्त्य मुख्य भूमिका में होंगे। वे एक बहादुर सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्ममेकर्स के साझा किए गए एक वीडियो में साल 1971 में बसंतर की भीषण लड़ाई के दौरान लिखे गए एक भावनात्मक पत्र से शुरू होती है। अरुण के पिता को लिखे गए इस पत्र में 16 दिसंबर को युद्ध में उनके बेटे की मृत्यु की दुखद खबर दी गई है। यह मैसेज दुख और गहन सम्मान से भरा है, जो घटना के लिए संवेदना व्यक्त करता है।

agastya nanda,actor agastya nanda,simar bhatia,actress simar bhatia,ikkis movie,dharmendra,jaideep ahlawat,suhana khan,ikkis teaser

सुहाना खान और अगस्त्य नंदा को लेकर चल रही हैं अफेयर की खबरें

धर्मेंद्र, अगस्त्य के पिता का किरदार निभा रहे हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी एक्ट्रेस सुहाना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'इक्कीस' का टीजर शेयर करते हुए अपना सपोर्ट किया है। सुहाना ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के थिएट्रिकल डेब्यू के लिए दिल और मुस्कुराते हुए इमोजी के साथ एक प्यारी सी झलक दिखाई। सुहाना ने भी अगस्त्य के साथ ‘द आर्चीज’ में काम किया था। टीजर के लिए दूसरे सेलेब्स भी समर्थन देते दिखें।

इनमें अगस्त्य की बहन नव्या नवेली नंदा और अनन्या पांडे भी शामिल हैं। अनन्या ने अपनी स्टोरी पर टीजर को फिर से पोस्ट की और अगस्त्य को सपोर्ट करते हुए पोस्ट के कैप्शन में एक भारतीय झंडा और हाथ जोड़ने वाली इमोजी जोड़ते हुए 'अग्गी' लिखा है। नव्या ने भी कमेंट में दिल वाली इमोजी बनाकर सपोर्ट किया। इसके अलावा अक्षय कुमार की भतीजी नाओमिका सरन ने इस फिल्म के लिए अपना प्यार दिखाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी