पिछले कुछ समय से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिलेशनशिप को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। दोनों को कई बार साथ-साथ देखा गया है। मीडिया इनके अफेयर की अटकलें लगा रहा है, वहीं फैंस भी इनके रिश्ते की असलियत जानने को इच्छुक हैं। दोनों साथ में पहली बार किसी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। शेरशाह में यह जोड़ी नजर आएगी। इन दिनों दोनों कलाकार फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।














