न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों की ड्रेस पहन Cannes 2025 में रेड कार्पेट पर चलीं पारुल गुलाटी, मां को याद कर भावुक हुईं यह एक्ट्रेस

फ्रांस में 78वां कांस फिल्म फेस्टिवल जारी है। इसमें कई भारतीय हस्तियां भी शिरकत कर रही हैं। एक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर पारुल गुलाटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 May 2025 2:23:46

बालों की ड्रेस पहन Cannes 2025 में रेड कार्पेट पर चलीं पारुल गुलाटी, मां को याद कर भावुक हुईं यह एक्ट्रेस

फ्रांस में 78वां कांस फिल्म फेस्टिवल जारी है। इसमें कई भारतीय हस्तियां भी शिरकत कर रही हैं। एक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर पारुल गुलाटी ने इस साल कांस में अपना डेब्यू किया। बाल बेचकर करोड़ों का बिजनेस करने वालीं पारुल जब रेड कार्पेट पर पहुंची तो हर किसी कि निगाहें उन पर टिक गई। पारुल ने अपने बिजनेस को रिप्रजेंट करते हुए बालों से बनी ड्रेस पहनी थी। उनकी ड्रेस ऑफ शोल्डर थी, जिसमें बालों से चोटी बनी हुई थी और उसका नेक काफी डीप था। पारुल इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने बालों में बन बनाया था।

इस लुक के बारे में पारुल ने कहा कि मैं एंटरप्रेन्योर हूं और निस हेयर कंपनी चलाती हूं। मैंने खुद की कंपनी के बालों से बनी ड्रेस पहनी है। मेरी सोच को इस लुक में बदलने के लिए डिजाइनर मोहित राय और रिद्धी भंसल ने मेरी मदद की है। इसे तैयार करने में 12 कारीगरों की टीम ने एक महीने से ज़्यादा समय तक मेहनत की। ये मेरी कहानी है जिसे मैंने कपड़ों के जरिए लोगों के सामने दिखाया है। पारुल निश हेयर कंपनी की ऑनर हैं, जो कि एक हेयर एक्सटेंशन कंपनी है। एक्टिंग से करिअर की शुरुआत करने वाली पारुल बहुत बड़ी बिजनेस वुमन हैं।

वह शार्क टैंक के तीसरे सीजन में भी आ चुकी हैं। पारुल सिर्फ हेयर एक्सटेंशन को सेल नहीं करती बल्कि अपने बालों के वॉल्यूम को बढ़ाने और उन्हें खूबसूरत बनाने के लिए भी इनका इस्तेमाल करती हैं। पारुल के 'निश हेयर’ की नेटवर्थ 50 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है और ये नाम काफी पॉपुलर बन चुका है। पारुल ने ‘मेड इन हेवन’, ‘ब्लू टिक’, ‘साइलेंस 2’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

जैकलीन फर्नांडिज ने कहा, मैं भाग्यशाली थी कि मैं मां के साथ पिछले कुछ महीने बिता पाई…

जैकलीन फर्नांडिज की मां किम फर्नांडिज का इसी साल 6 अप्रैल को निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। मां को खोने के बाद जैकलीन बहुत टूट गई थीं। जैकलीन ने हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। जैकलीन इन दिनों अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस बीच जैकलीन ने अपने निजी संघर्षों और अपने माता-पिता से मिली इमोशनल ताकत के बारे में खुलकर बात की।

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में सुकेश चंद्रशेखर मामले पर उन्होंने सीधे तौर पर तो बात नहीं की, लेकिन अपने माता-पिता से मिलने वाले समर्थन के बारे में जरूर प्रतिक्रिया दी और कहा कि हम इंडस्ट्री में अभिनेताओं के रूप में जिस दौर से गुजरते हैं, हमारे माता-पिता भी उससे गुजरते हैं। क्योंकि एक एक्टर होने के नाते आपसे जुड़ी सारी चीजें पब्लिक में हैं। माता-पिता के लिए हर चीज में आपका साथ देना बहुत मुश्किल होता है। मेरी मां को हमेशा मुझ पर गर्व था और वह हमेशा चाहती थीं कि मैं कोशिश करती रहूं और सपने देखती रहूं। मैं भाग्यशाली थी कि मैं मां के साथ पिछले कुछ महीने बिता पाई।

मुझे हमेशा लगता है कि काश मुझे उनके साथ और समय मिला होता, मैंने और कुछ किया होता। मैं और क्या कर सकती थी? इस बात को एक्सेप्ट करने में बहुत समय लगता है। मुझे नहीं लगता कि मैं अभी भी इस बात को मान पाई हूं…वह हमेशा मेरी सबसे बड़ी चीयरलीडर थीं। जैकलीन ने उस खास पल को भी याद किया जब वह अपने बचपन के हीरो जीन-क्लाउड वैन डैम के साथ ‘किल एम ऑल 2’ की शूटिंग कर रही थीं और इसी दौरान उनके माता-पिता उनसे मिलने इटली आए थे। गौरतलब है कि जैकलीन उस वक्त विवादों में घिर गईं, जब उनकी ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। सुकेश कई साल से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी