न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'कांग्रेस में होना और कांग्रेस का होना में जमीन आसमान का फर्क', शशि थरूर पर जयराम रमेश ने कसा तंज

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने शशि थरूर पर कसा तंज, कहा कांग्रेस में होना और कांग्रेस का होना में जमीन-आसमान का फर्क है। आतंकवाद से जुड़ी विदेश नीति पर सरकार की कूटनीति पर उठाए सवाल, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में नामों को लेकर विवाद। पूरी खबर पढ़ें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 17 May 2025 3:23:01

 'कांग्रेस में होना और कांग्रेस का होना में जमीन आसमान का फर्क',  शशि थरूर पर जयराम रमेश ने कसा तंज

आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को विदेशों में घेरने के लिए सरकार ने ऑल पार्टी डेलीगेशन को विभिन्न देशों में भेजने का फैसला लिया है। इन डेलीगेशनों में से एक का नेतृत्व कांग्रेस सांसद शशि थरूर को सौंपा गया है। इस मुद्दे पर राजनीति चरम पर पहुंच चुकी है। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने शनिवार, 17 मई 2025 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शशि थरूर पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि "कांग्रेस में होना और कांग्रेस का होना में जमीन और आसमान का फर्क होता है।" हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर शशि थरूर का नाम नहीं लिया।

शशि थरूर पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए जयराम रमेश ने कहा, "व्यक्तियों को लेकर टिप्पणी नहीं करूँगा, लेकिन कांग्रेस में होना और कांग्रेस का होना में जमीन-आसमान का अंतर है।"

जयराम रमेश ने आगे कहा, "सरकार ने चार नाम मांगे थे, हमने वह नाम दिए। लेकिन सरकारी प्रेस रिलीज देखकर हैरानी हुई। सरकार का व्यवहार ईमानदारी से कोसों दूर है, और वह गंभीर मामलों में खेल खेल रही है। सरकार की कूटनीति फेल हो चुकी है। यह अवसरवाद की राजनीति है। सरकार ट्रंप को सीधे जवाब देने से कतरा रही है, जिन्होंने एक बार फिर (सातवीं बार) भारत-पाक के बीच मध्यस्थता की बात दोहराई है। ऐसे में सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए।"

'हम नामों में कोई बदलाव नहीं करेंगे'

जयराम रमेश ने स्पष्ट किया, "सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत है, लेकिन सरकार की ओर से नाम मांगकर उन नामों का एलान न करना बेईमानी है। हम चार नामों में कोई बदलाव नहीं करेंगे।"

'यहाँ खेल खेला जा रहा है'

सरकार को निशाने पर लेते हुए जयराम रमेश ने कहा, "किरन रिजिजू ने हमसे चार नाम मांगे थे और हमने चार नाम दिए। हम उम्मीद करते थे कि प्रतिनिधिमंडल में ये सभी नाम शामिल किए जाएंगे। अब आगे क्या होगा, मैं कुछ नहीं कह सकता। कांग्रेस ने अपना कर्तव्य निभाया है। हमने विश्वास के साथ नाम दिए कि सरकार ईमानदारी से नाम मांग रही है। लेकिन सरकार का व्यवहार ईमानदारी नहीं दर्शाता, बल्कि खेल खेला जा रहा है। यह गंभीर मामला है, पर खेल खेला जा रहा है। हम सीधे बैट से खेल रहे हैं, पर यह समझ नहीं आता कि सरकार किस बैट से खेल रही है।"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं