न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर की ‘सितारे जमीन पर’ को बायकॉट करने की हो रही मांग, इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं अक्षय

सुपरस्टार आमिर खान (60) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर लाइमलाइट में हैं। हालांकि पहलगाम हमले और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 May 2025 1:37:42

2 News : आमिर की ‘सितारे जमीन पर’ को बायकॉट करने की हो रही मांग, इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं अक्षय

सुपरस्टार आमिर खान (60) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर लाइमलाइट में हैं। हालांकि पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर कोई रिएक्शन नहीं देने से आमिर को लोगों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ रहा है। इस बीच आमिर ने डेमेज कंट्रोल करने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से वो ट्रॉल्स के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी फिल्म के बायकॉट की मांग कर रहे हैं। दरअसल आमिर खान प्रोडक्शंस ने हाल ही में अपने अकाउंट्स की डिस्प्ले पिक्चर (DP) बदल दी है।

पहले जहां कंपनी का ऑफिशियल लोगो था, अब उसकी जगह भारतीय तिरंगे की तस्वीर लगाई गई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और X (ट्विटर) जैसे सभी प्लेटफॉर्म्स पर ऐसा किया गया है। जैसे ही नेटिजंस ने इस पर गौर किया वे आमिर को घेरने लगे। जब इंस्टाग्राम पर DP बदली गई, तो कई लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट लिया और इसे रेडिट पर शेयर किया। एक यूजर ने लिखा, “बॉयकॉट हो रहा है तो ये सिर्फ डैमेज कंट्रोल है।” दूसरे यूजर ने कहा, “ऐसा करने से कुछ नहीं होगा, जो बायकॉट करना चाहते हैं वो नहीं मानेंगे।”

एक और यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “क्या तिरंगा लगाने से बॉयकॉट रुक जाएगा?” लोगों का मानना है कि इमेज सुधारने के लिए ये कदम उठाया गया है। कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे देशभक्ति के तौर पर भी देख रहे हैं। इस बीच आमिर ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए भारत-पाक तनाव पर बोलते हुए कहा कि हमें न्याय चाहिए और ये भरोसा कि ऐसी घटनाएं फिर नहीं होंगी। हमें अपनी सरकार पर भरोसा है कि वो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और उन्हें सजा दिलाएगी। उल्लेखनीय है कि 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है। ये फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

aamir khan,superstar aamir khan,sitaare zameen par,aamir sitaare zameer par,india pakistan tension,operation sindoor,Akshay Kumar,actor akshay kumar,dhadkan movie

अक्षय कुमार की फिल्म ‘धड़कन’ 25 साल बाद सिनेमाघरों में हो रही री-रिलीज

साल 2000 में में रिलीज हुई फिल्ममेकर धर्मेश दर्शन की रोमांटिक-ड्रामा ‘धड़कन’ 25 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इसमें अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी की अहम भूमिकाएं थीं। अक्षय फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। अक्षय ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “प्यार और भावनाओं की टाइमलेस कहानी 'धड़कन' 23 मई को बड़े पर्दे पर वापस आ रही है! अपने दिलों को एक बार फिर से उसकी लय पर धड़कने दीजिए।”

इससे पहले सुनील ने भी फिल्म के पोस्टर को शेयर कर अपनी भावनाएं दिखाई थीं। बता दें अक्षय की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ अभी तक सिनेमाघरों में लगी हुई है। हालांकि फिल्म की कमाई उतनी नहीं हुई जितनी उम्मीद की जा रही थी। इसमें अक्षय के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे भी हैं। बहरहाल लव ट्राइंगल बेस्ड ‘धड़कन’ की बात करें तो यह प्यार, दिल टूटने और जिंदगी के उतार-चढ़ाव पर आधारित कहानी को पर्दे पर उतारती है। शिल्पा 'अंजलि' की भूमिका में थीं।

सुनील उनके प्रेमी 'देव' बने थे। अक्षय, शिल्पा के पति 'राम' के किरदार में थे। फिल्म के गाने ‘तुम दिल की धड़कन में रहते हो’, ‘अक्सर इस दुनिया में अंजाने मिलते हैं’, ‘ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर गया’, ‘दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है’ आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। फिल्म को भारत के चुनिंदा सिनेमाघरों में डिजिटल रूप से रीमास्टर्ड फॉर्मेट में बेहतर पिक्चर और साउंड क्वालिटी के साथ रिलीज किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी