न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सारा ने मम्मी और पापा दोनों को रुला दिया, जानें-क्यों? रणवीर शौरी का बेटा कोरोना पॉजिटव, घूमने गए थे गोवा

एक्ट्रेस सारा अली खान, अक्षय कुमार और धनुष की फिल्म ‘अतरंगी रे’ 24 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। सारा को दर्शकों से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 6:46:31

सारा ने मम्मी और पापा दोनों को रुला दिया, जानें-क्यों? रणवीर शौरी का बेटा कोरोना पॉजिटव, घूमने गए थे गोवा

एक्ट्रेस सारा अली खान, अक्षय कुमार और धनुष की फिल्म ‘अतरंगी रे’ 24 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। सारा को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है। हालांकि सारा के मम्मी-पापा यानी सैफ अली खान और अमृता सिंह उनकी परफॉर्मेंस देखकर रो पड़े। भाई इब्राहिम ने भी सारा के काम पर हैरानगी भरी रिएक्शन दी है।

सारा ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में यह खुलासा किया। सारा से पूछा गया कि उनका सबसे कठोर आलोचक कौन है, तो उन्होंने कहा, “यह सवाल पूछने के लिए ‘अतरंगी रे’ अच्छी फिल्म नहीं है, क्योंकि वे दोनों ही बहुत खुश थे। मुझे लगता है कि मां काफी भावुक हो गई थीं और वे हमेशा ही रहेंगी।

और मेरे पिता एक बहुत ही मजबूत और सुलझे हुए इंसान हैं। लेकिन मुझे पता है कि मैंने मम्मी और पापा, दोनों को ही रुला दिया। आपके माता-पिता को आप पर गर्व है, इस बात को महसूस करना थोड़ा अजीब है।” सारा ने इब्राहिम के लिए कहा कि हमारी बॉन्डिंग ऐसी है कि हम एक-दूसरे के साथ अक्सर मस्ती और मजाक ही करते रहते हैं। मैं उसकी गोलू-मोलू बहन हूं। लेकिन अब वह कहता है कि उसे मुझ पर गर्व है और वह दूसरों से भी यही बातें कहता है। इसलिए मैं बहुत ज्यादा खुश हूं।

sara ali khan,ranvir shorey,saif ali khan,Amrita Singh,haroon,konkana sen,bollywood news in hindi

रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया से दी जानकारी, बेटे के साथ खुद भी हुए क्वारंटाइन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोरोनावायरस फिर से पैर पसारने लगा है। अब एक्टर रणवीर शौरी के बेटे हारून की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसकी जानकारी उन्होंने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है। रणवीर ने ट्वीट करते हुए बताया 'मैं और मेरा बेटा हारून हॉलिडे मनाने गोवा गए थे और मुंबई की फ्लाइट वापस पकड़ने से पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हम दोनों में कोई लक्षण नहीं हैं और तुरंत खुद को आगे की जांच होने तक क्वारंटाइन कर लिया है। यह वेव रियल है।' हारुन रणवीर और एक्ट्रेंस कोंकना सेन शर्मा का बेटा है। दोनों ने 2010 में शादी की थी। वे पांच साल बाद अलग हो गए। उन्होंने मिक्सड डबल्स, आजा नचले, गौर हरी दास्तान : द फ्रीडम फाइल व ए डेथ इन द गुंज जैसी फिल्मों में साथ काम किया।

रणवीर अंतिम बार सोनी लिव की सीरीज टब्बर में दिखे थे। वे नेटफ्लिक्स के शो हंसमुख में भी थे। रणवीर ने तितली, सिंह इज किंग, आजा नचले, गली गुलियन और अंग्रेजी मीडियम जैसी फिल्मों में काम किया है। रणवीर भी फरवीर में कोविड-19 की चपेट में आ गए थे। उल्लेखनीय है कि हाल ही एक्ट्रेस करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, सीमा खान और शनाया कपूर भी कोरोना की चपेट में आ गई थीं। हालांकि एहतियात बरतने के साथ कुछ दिनों के इलाज के बाद उन्होंने इस वायरस को मात दे दी है। दो टीवी एक्टर नकुल मेहता और अर्जुन बिजलानी भी फिलहाल कोविड-19 से उबर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका