पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की बहुप्रतीक्षित फिल्म सरदार जी 3 एक बार फिर सुर्खियों में है। बीते शनिवार को दिलजीत ने इस फिल्म के सेट से कुछ बिहाइंड द सीन (BTS) तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इनमें भले ही फोकस एक्ट्रेस नीरू बाजवा पर था, लेकिन पैनी नजर रखने वाले फैंस ने एक और चेहरा पहचान लिया — पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का।
फोटो में हानिया आमिर, नीरू बाजवा के ठीक पीछे खड़ी नजर आईं। भले ही उनके चेहरे का पूरा हिस्सा नहीं दिखा, लेकिन उनके बालों और आंखों से अंदाजा लगाया गया कि यह हानिया ही हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर वायरल हुई जिसमें दिलजीत दोसांझ, एक महिला को बाहों में लिए नजर आ रहे हैं, और फैंस का दावा है कि वह महिला हानिया आमिर ही हैं।














