न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनम रघुवंशी से मिलने गाजीपुर पहुंचा भाई, कहा - बहन दोषी पाई जाती है तो फांसी दे दो

मेघालय में गायब हुए इंदौर के हनीमून कपल केस में लापता युवती सोनम यूपी के गाजीपुर में मिली, परिवार ने उसकी बेगुनाही का दावा किया। पुलिस जांच जारी, मामला नया मोड़ ले चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 6:38:10

सोनम रघुवंशी से मिलने गाजीपुर पहुंचा भाई, कहा - बहन दोषी पाई जाती है तो फांसी दे दो

देश भर में चर्चा का विषय बना मेघालय में गायब हो गए इंदौर के हनीमून कपल का मामला सोमवार की सुबह एक नए मोड़ पर पहुंच गया, जब लापता युवती सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में मिल गई। उसने खुद परिवार वालों को फोन कर बताया कि वह गाजीपुर के एक चाय की दुकान पर है। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने सोनम को गाजीपुर के वन स्टाप सेंटर पर पहुंचाया। चूंकि पूरा मामला मेघालय से जुड़ा था, इसलिए वहां की पुलिस को भी तुरंत इसकी जानकारी दे दी गई। मेघालय पुलिस के आने पर सोनम को उनके हवाले कर दिया जाएगा।

सोनम के भाई गोविंद भी इंदौर से गाजीपुर के वन स्टाप सेंटर पर बहन से मिलने पहुंचे। मीडिया ने जैसे ही उनका सामना किया, तो उन्होंने पिता के बयान को दोहराते हुए साफ किया कि उनकी बहन बेकसूर है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि बहन दोषी पाई जाती है तो उसे सख्त से सख्त सजा, यहां तक कि फांसी भी दी जानी चाहिए।

भाई ने यह भी कहा कि जो भी दोषी हो, उसे सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी माना कि उन्हें नहीं पता कि उनकी बहन गाजीपुर तक कैसे पहुंची। उन्होंने मीडिया से निवेदन किया कि उन्हें पहले अपनी बहन से मिलने दिया जाए ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने आरोपों को मीडिया द्वारा लगाई गई बातें बताया और कहा कि वह अपनी यात्रा के बारे में कुछ भी नहीं जानते।

वहीं, सोनम की मां ने कहा कि बेटी के मिलने से कोई बहुत बड़ी खुशी तो नहीं हुई है, क्योंकि पहले से दामाद की मौत की खबर से परिवार काफी दुखी है। अब जब बेटी मिली है, तो उम्मीद है कि मामले की सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक कोई भी बेटी से नहीं मिला है और वे केवल पुलिस की ओर से दी जा रही जानकारी ही सुन रहे हैं। बेटी से बातचीत के बाद ही पूरी बात साफ हो सकेगी।

फिलहाल, गाजीपुर पुलिस मेघालय पुलिस के आने का इंतजार कर रही है। जैसे ही मेघालय पुलिस पहुंचेगी, सोनम को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। गाजीपुर पुलिस ने अभी तक सोनम से पूछताछ नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार बातचीत में सोनम खुद को बेगुनाह बता रही है और यह रट लगाए हुए है कि उसका अपहरण किया गया था। हालांकि वह यह नहीं बता पा रही है कि गाजीपुर तक वह कैसे पहुंची।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल