न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एपी ढिल्लों की पार्टी में गर्मजोशी के साथ मिले सलमान-रणवीर, ‘ड्रीम गर्ल 2’ में कास्ट नहीं करने से निराश हैं नुसरत

पंजाबी-कैनेडियन सिंगर-रैपर एपी ढिल्लों ने मुंबई में बुधवार (16 अगस्त) देर रात अपनी वेबसीरीज 'एपी ढिल्लों : फर्स्ट ऑफ ए काइंड'...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Aug 2023 1:30:20

एपी ढिल्लों की पार्टी में गर्मजोशी के साथ मिले सलमान-रणवीर, ‘ड्रीम गर्ल 2’ में कास्ट नहीं करने से निराश हैं नुसरत

पंजाबी-कैनेडियन सिंगर-रैपर एपी ढिल्लों ने मुंबई में बुधवार (16 अगस्त) देर रात अपनी वेबसीरीज 'एपी ढिल्लों : फर्स्ट ऑफ ए काइंड' की स्क्रीनिंग रखी। इसमें टेलीविजन, पंजाबी फिल्मों व बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। हालांकि सबकी नजरें सलमान खान और रणवीर सिंह पर टिकी थीं। दोनों की शानदार बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर इन सितारों से सजी महफिल के कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। सलमान व रणवीर ने एपी ढिल्लों के साथ पोज मीडिया के सामने दिए। मस्ती मजाक के माहौल में सलमान काफी खुश दिखाई दिए। एनर्जी से भरपूर रणवीर ने भी बहुत मजा किया। रणवीर इस इवेंट में खास अंदाज में पहुंचे।

जहां ढिल्लों ने पूरा लुक कलरफुल रखा था तो वहीं रणवीर फुल ऑफ व्हाइट लुक में पहुंचे। सलमान खान कैजुअल लुक में दिखे। उन्होंने ब्लैक जीन्स के साथ सिंपल टीशर्ट कैरी की थी। इस मौके पर एक्ट्रेल मलाइका अरोड़ा, एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर, ढिल्लों की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री बनिता संधू, एमसी स्टेन, अवनीत कौर, बादशाह सहित कई पंजाबी सिंगर भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि एपी ढिल्लों : फर्स्ट ऑफ ए काइंड, ढिल्लों के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित डॉक्यूमेंट्री है, जो जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर के लिए तैयार है। यह ढिल्लों के अब तक के सफर पर केंद्रित है, जो मूल रूप से पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं।

Salman Khan,ranveer singh,ap dhillon party,nushrratt bharuccha,dream girl 2,dream girl,ananya panday

‘ड्रीम गर्ल’ की हीरोईन नुसरत भरूचा ने कही दिल की बात

आयुष्मान खुराना की साल 2019 में आई कॉमेडी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में उनके साथ एक्ट्रेस नुसरत भरूचा थीं। अब 25 अगस्त को फिल्म का सीक्वल 'ड्रीम गर्ल 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इस बार निर्माताओं ने नुसरत की जगह एक्ट्रेस अनन्या पांडे पर भरोसा जताया। नुसरत फिल्म में कास्ट न किए जाने से निराश हैं।

नुसरत ने ई टाइम्स के साथ बातचीत में फिल्म के लिए संपर्क न किए जाने पर निराशा जाहिर की। नुसरत ने कहा कि मैं 'ड्रीम गर्ल' का हिस्सा थी और मैं पूरी टीम को बहुत पसंद करती हूं। ये सिर्फ वही बता पाएंगे कि उन्होंने मुझे 'ड्रीम गर्ल 2' में कास्ट क्यों नहीं किया। इसकी कोई वजह नहीं है और इसका कोई जवाब नहीं है। मैं एक इंसान हूं तो जाहिर है, यह दुखी करता है। यह गलत है।

मैं उस टीम के साथ काम करने को मिस करती हूं। मैंने फिल्म का ट्रेलर देखा है और मुझे वह बिल्कुल सही लगा। ट्रेलर अच्छा है और कॉमेडी में जो बेहतरीन होता है, वो है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म आयुष्मान, अनन्या और डायरेक्टर राज शांडिल्य के लिए बेहतरीन साबित हो। खास बात ये है कि 25 अगस्त को ही नुसरत की फिल्म ‘अकेली’ भी रिलीज होगी।

पहले फिल्म 18 अगस्त को रिलीज होनी थी, लेकिन सेंसर बोर्ड की अनुमति लेने में समय लग गया। उल्लेखनीय है कि 'ड्रीम गर्ल' ने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ‘ड्रीम गर्ल 2’ में अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, असरानी, मनोज जोशी भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार