न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बैंक लूटना चाहते हैं तैमूर! सैफ ने इसे बताया सबसे खराब किसिंग सीन, ईशा ने फ्लॉन्ट किया टैटू

एक्टर सैफ अली खान ने यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया है। इसमें सैफ 19 नवंबर को रिलीज होने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Nov 2021 7:31:07

बैंक लूटना चाहते हैं तैमूर! सैफ ने इसे बताया सबसे खराब किसिंग सीन, ईशा ने फ्लॉन्ट किया टैटू

एक्टर सैफ अली खान ने यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया है। इसमें सैफ 19 नवंबर को रिलीज होने जा रही 'बंटी और बबली 2' फिल्म की को-स्टार रानी मुखर्जी के साथ बातचीत कर रहे हैं। रानी बेटी आदिरा से जुड़ी एक घटना बताती हैं। इसके बाद सैफ अपने बेटे तैमूर पर बात करते हैं। सैफ बोलते हैं, 'तान्हाजी' के बाद तैमूर तो नकली तलवार लेकर लोगों को बुरी तरह दौड़ाता था। रानी उनकी बात सुनकर हंसने लगती हैं और कहती हैं, उसके लिए अभी यही करना बेस्ट है।

सैफ जवाब देते हैं, नहीं, मुझे नहीं पता हम क्या कर रहे हैं। उम्मीद करता हूं सब बेहतर हो। सैफ कहते हैं, मैं कहता रहता हूं, वह अच्छा इंसान है, यह रोल है लेकिन वह कहता है, मैं बुरा इंसान बनना चाहता हूं और बैंक लूटना चाहता हूं, सबके पैसे चुराना चाहता हूं। इस पर रानी बोलती हैं, वह तो अलग डायरेक्शन में जा रहा है। सैफ कहते हैं, ये एक सोच ही है लेकिन हां... मैं फिर उसे उसकी मां (करीना कपूर) के हवाले कर देता हूं औऱ कहता हूं, प्लीज इसको संभालो।

saif ali khan,rani mukerjee,esha deol,bunty aur babli 2,bollywood news in hindi

यशराज फिल्म्स ने शेयर किया रानी-सैफ का वीडियो

यशराज फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में रानी ने पूछा, 'क्या आपको याद है कि किसिंग शॉट को करने में हम कितने डरे हुए थे? सैफ ने जवाब दिया, "मुझे याद है कि आप किसिंग शॉट को करने से कितनी डरी हुई थीं।" सैफ ने किसिंग सीन की शूटिंग के दिन को याद करते हुए कहा कि रानी उनके लिए बहुत अच्छी थी। इस दौरान सैफ ने रानी की मुस्कराहट की नकल करते हुए कहा, "ठीक है, हम इसे करेंगे।"

उन्होंने कहा, "सिनेमा के इतिहास में यह सबसे खराब किसिंग सीन था। यह बहुत असहज था। इसने मुझे बहुत असहज कर दिया क्योंकि आप बहुत असहज थीं।" रानी ने इस बारे में बात की कि कैसे सैफ के साथ उनकी बातचीत 17 वर्षों में हम तुम से बंटी और बबली 2 तक बदल गई है। रानी और सैफ आखिरी बार 2008 में थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक में एक साथ देखे गए थे।

saif ali khan,rani mukerjee,esha deol,bunty aur babli 2,bollywood news in hindi

ईशा देओल ने अपने 40वें जन्मदिन पर कराया था फोटोशूट

एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब ईशा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें ईशा कमर के नीचे बने टैटू को फ्लॉन्ट कर रही हैं। ईशा काले जिम वियर में बेहद दिलकश अंदाज में नजर आ रही हैं। ईशा की इस फोटो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। ईशा ने हाल ही में इस फोटोशूट का वीडियो भी इंस्टा पर शेयर किया था। इसमें ईशा कैमरे के सामने ब्लैक आउटफिट में पोज देती दिख रही थीं।

दरअसल ईशा ने 2 नवंबर को 40वें बर्थडे पर यह फिटनेस फोटोशूट शेयर किया था। उल्लखेनीय है कि ईशा ने साल 2012 में बचपन के दोस्त व डायमंड बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी रचाई थी। ईशा ने शादी के बाद से बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूरियां बना ली और गृहस्थ जीवन बिताने में मशगूल रहीं। ईशा की दो बेटियां राध्या और मिराया हैं। उन्हें पिछली बार शॉर्ट फिल्म केकवॉक में देखा गया था। इस शॉर्ट मूवी को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर