रोजलिन खान और हिना खान पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। रोजलिन का दावा है कि हिना कैंसर को लेकर गलत जानकारी फैला रही हैं। खुद को कैंसर सर्वाइवर बताने वाली रोजलिन पहले भी कई बार हिना पर निशाना साध चुकी हैं और अब एक बार फिर उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभिनेत्री को लेकर टिप्पणी की है।
रोजलिन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा,"झूठ के खिलाफ आवाज मत उठाओ वरना तुम्हें ट्रोल, गाली और बेइज्जती झेलनी पड़ेगी..! श्श्श... ग्रुपिज़्म..! इनका कैंसर ही खत्म नहीं हो रहा, दिन-रात बस एक ही न्यूज़ चल रही है 9 महीनों से..! कोई है तो भाई इसको 'पद्म श्री' दे दो, 'दुनिया का सबसे बड़ा कैंसर' पर तो मीडिया राहत की सांस ले और कुछ और काम करे..! वाकई, पाप्स (फोटोग्राफर्स) के लिए दुख हो रहा है..!"
हालांकि, रोजलिन लगातार हिना के बारे में लिख रही हैं, लेकिन हिना ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने कभी मीडिया में इस बारे में बात नहीं की और न ही इंस्टाग्राम पर रोजलिन को लेकर कोई पोस्ट किया है।














