न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनोज पर लगा तेरी मिट्टी...चुराने का आरोप, कहा-...तो छोड़ दूंगा लिखना, देखें मुकेश खन्ना का गुस्सा!

एक से बढ़कर एक रचनाओं के साथ शौहरत बटोरने वाले बॉलीवुड के जाने-माने गीतकार मनोज मुंतशिर इन दिनों विवादों से घिरे हुए हैं। मनोज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Sep 2021 1:07:00

मनोज पर लगा तेरी मिट्टी...चुराने का आरोप, कहा-...तो छोड़ दूंगा लिखना, देखें मुकेश खन्ना का गुस्सा!

एक से बढ़कर एक रचनाओं के साथ शौहरत बटोरने वाले बॉलीवुड के जाने-माने गीतकार मनोज मुंतशिर (45) इन दिनों विवादों से घिरे हुए हैं। मनोज पर एक अंग्रेजी कविता को हिंदी में अपने नाम से छपवाने के बाद ‘केसरी’ फिल्म के सुपरहिट गाने ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’ को भी कॉपी करने का आरोप लग रहा है। कहा जा रहा है कि यह गाना साल 2005 में पाकिस्तान में आ गया था। मनोज ने वहीं से इसे कॉपी किया है।

अब मनोज ने सफाई देते हुए कहा है कि अगर कोई यह साबित कर दे कि उन्होंने गाना चुराया है तो वे लिखना छोड़ देंगे। मनोज ने आज गुरुवार को एक पोस्ट की जिसमें उन्होंने कहा-‘आज थोड़ी फुरसत है, सारे जवाब दूंगा, तैयार रहिए!’ मनोज ने इसी के साथ एक और पोस्ट शेयर कर लिखा-‘तो चलिए, तेरी मिट्टी से शुरू करते हैं!’ मनोज ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उनके द्वारा कहा गया था कि तेरी मिट्टी...अगर कोई साबित कर दे कि इस गाने को कहीं से चुराया गया है, तो मैं लिखना छोड़ दूंगा।

manoj muntashir,poet,kesari movie song,mukesh khanna,shaktimaan,bhishma pitamah,entertainment news in hindi

मुझे कॉल करना...कविता पर भी घिरे मनोज मुंतशिर

इससे पहले मनोज ने ट्विटर पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि 200 पन्नों की किताब और 400 फिल्मी- गैर फिल्मी गाने मिलाकर सिर्फ 4 लाइनें ढूंढ पाए? इतना आलस? और लाइनें ढूंढो, मेरी भी और बाकी राइटर्स की भी। फिर एक साथ फुरसत से जवाब दूंगा।!’ उल्लेखनीय है कि पहले मनोज की एक कविता ‘मुझे कॉल करना’ को लेकर विवाद हुआ। साल 2018 में मनोज की किताब ‘मेरी फितरत है मस्ताना’ में इसे छापा गया था।

इस कविता पर जब लोगों का ध्यान गया तो आरोप लगे कि ये कविता वास्तविक नहीं है। मनोज ने 2007 में आई रॉबर्ट जे लेवरी की बुक लव लॉस्ट : लव फाउंड की कविता ‘कॉल मी’ का हिंदी में अनुवाद कर इसे अपना बता दिया। मनोज ने आज तक को दिए इंटरव्यू में कहा कि कहा जा रहा है कि मेरी कोई भी रचना ओरिजनल नहीं है। असल में भारतवर्ष में सिर्फ दो ही मौलिक रचनाएं हैं वाल्मीकि की रामायण और वेदव्यास की महाभारत।

Video : मुकेश खन्ना ने गायों को बचाने के लिए लगाई गुहार

'शक्तिमान' और महाभारत में ‘भीष्म पितामह’ का किरदार निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता बटोरने वाले एक्टर मुकेश खन्ना (63) का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें वे गाय का मीट खाने वालों के खिलाफ गुस्सा निकालते नजर आ रहे हैं। उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि गाय अपने भक्तों की ओर कातर नजरों से देखती है कि वो आगे बढ़कर उनकी रक्षा करें, उनके कातिलों से, उनके भक्षकों से। किसी माई के लाल की हिम्मत नहीं होगी इन्हें काटने की।

मुकेश वीडियो में बोलते दिखते हैं कि क्या हम लोग कल्कि का इंतजार कर रहे हैं कि कल्कि आकर हमारी गाय माता को बचाएंगे?' जब आपके घर की माता-बहनें संकट में होती हैं तो आप ये इंतजार करते हैं कि पुलिस आएगी तो उन्हें बचाएगी या फिर मिलिट्री आएगी तो उन्हें बचाएगी? जब उनके लिए आप किसी का इंतजार नहीं करते हैं तो गाय हमारी और आपकी माता हैं ये किसी को बताने की जरूरत क्यों पड़ती है?' क्यों खुलेआम गाय खाई जाती है? मारी जाती है.. काटी जाती है... खाया जाता है... एक्सपोर्ट किया जाता है। मुकेश ने सरकार से अपील की है कि गाय को हमारा राष्ट्रीय पशु घोषित करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर