न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीरा ने सुनीता को बताया ‘क्रूर सास’, सिद्धू की वापसी पर अर्चना की रिएक्शन, कार्तिक ने ‘फ्रेडी’...

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा का पिछले काफी समय से कृष्णा अभिषेक के परिवार के साथ विवाद चल रहा है। दोनों परिवार एक-दूसरे के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Sep 2021 8:12:12

कश्मीरा ने सुनीता को बताया ‘क्रूर सास’, सिद्धू की वापसी पर अर्चना की रिएक्शन, कार्तिक ने ‘फ्रेडी’...

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा का पिछले काफी समय से कृष्णा अभिषेक के परिवार के साथ विवाद चल रहा है। दोनों परिवार एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने में मशगूल है। गोविंदा के भांजे कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह कई मौकों पर मामा-मामी की बातों पर नाराजगी जताते दिखे। कुछ दिनों पहले सुनीता ने एक इंटरव्यू के दौरान कश्मीरा को 'बुरी बहू' बताया था। अब कश्मीरा ने पलटवार किया है। कश्मीरा ने ट्वीट में लिखा कि अभी एक ट्रिप से लौटी हूं तो पता चला कि लोग हमारे परिवार के मामले में अपने हाथ साफ कर रहे हैं। एक स्टेटमेंट को पढ़ते हुए मेरे बेटे ने पूछा कि क्या आप एक बुरी बहू हैं, तो मैंने उसे जवाब दिया हां, वो जिसे एक क्रूर सास मिली है।

kashmira shah,archana puran singh,kartik aaryan,kapil sharma show,sunita,kiku sharda,krushna abhishek,entertainment news in hindi

कीकू ने ‘राजा बाबू’ को लेकर कृष्णा पर ली चुटकी

इस बीच कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के अपकमिंग एपिसोड में रणधीर कपूर और उनकी बेटी करिश्मा आएंगे। इस शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। शो के दौरान कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की एंट्री होती है जो धर्मेन्द्र के गेटअप में हैं। कृष्णा, करिश्मा से कहते हैं कि मैं आपका बड़ा फैन हूं और कल रात ही मैने आपकी फिल्म ‘राजा बाबू’ देखी है। इस बात पर चुटकी लेते हुए सनी देओल के गेटअप में खड़े कीकू शारदा, करिश्मा से कहते हैं, ‘इन्होंने तो राजा बाबू देखी पर जो राजा बाबू हैं वो आजकल इन्हें नहीं देखते।’ कीकू का इशारा राजा बाबू यानी गोविंदा की तरफ था। राजा बाबू में गोविंदा व करिश्मा की जोड़ी थी।

kashmira shah,archana puran singh,kartik aaryan,kapil sharma show,sunita,kiku sharda,krushna abhishek,entertainment news in hindi

अर्चना ने कहा, अगर सिद्धू मेरी जगह शो में दोबारा एंट्री करेंगे तो...

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह कॉमेडी शो द कपिल शर्मा में बतौर जज के रूप में काम करती हैं। उनसे पहले शो में पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू जज थे, लेकिन दो साल पहले उन्होंने शो छोड़ दिया था। शो में कई बार अर्चना को मजाक-मजाक में कुर्सी छीनने वाली कहा जाता है। इस बीच सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसे में अटकलें लगने लगीं कि वे फिर से शो में जज बन सकते हैं। जब टाइम्स ऑफ इंडिया की ओर से उनसे इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह एक मजाक है जो कई सालों से मुझ पर टूट रहा है। मुझे परवाह नहीं है और मैं इसे बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लेती।

और अगर सिद्धू गंभीरता से मेरी जगह शो में दोबारा प्रवेश करेंगे, तो मेरे पास और भी कई काम होंगे, जिन्हें मैंने पिछले कुछ महीनों में ठुकरा दिया है। जिन लोगों को लगता है कि शो में मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं है, उन्हें सेट पर आकर देखना चाहिए कि किसी खास पोजीशन में 6-7 घंटे बैठना इतना आसान नहीं है, स्टेज का सामना करना पड़ता है। मुझे उस सोफे पर लगातार 4-7 घंटे एक कोण पर बैठना पड़ता है और मंच का सामना करना पड़ता है, हर जोक को सुनना पड़ता है और फिर उस पर प्रतिक्रिया देनी होती है।

kashmira shah,archana puran singh,kartik aaryan,kapil sharma show,sunita,kiku sharda,krushna abhishek,entertainment news in hindi

कार्तिक आर्यन ने पूरी की फ्रेडी फिल्म की शूटिंग

एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों काफी बिजी हैं। कार्तिक की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फॉलोअर्स को आगामी फिल्म फ्रेडी के बारे में अपडेट दिया है। दरअसल कार्तिक ने यह अपडेट दिया कि उन्होंने गुरुवार को फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में अभिनेत्री अलाया फर्नीचरवाला भी एक दिलचस्प किरदार में होंगी। अपने अकाउंट पर कार्तिक ने लिखा, यह पूरा हो गया है! एक ऐसा किरदार, जो हमेशा मेरे साथ परछाई की तरह रहेगा। फ्रेडी आपको सिनेमाघरों में देखेंगे। फ्रेडी की शूटिंग का आगाज अगस्त के शुरुआती दिनों में हुआ था। कार्तिक ने पहले शेड्यूल के लिए महाबलेश्वर में शूटिंग की और मुंबई लौटने के तुरंत बाद दूसरे शेड्यूल के लिए जारी रखा। इस रोमांटिक थ्रिलर का निर्देशन शशांक घोष ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर