न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘हेमा को थप्पड़ मारने के लिए अरविंद ने लिए थे 20 टेक’, विक्की कौशल व मृणाल ठाकुर की News भी पढ़ें

एक्टर अरविंद त्रिवेदी ने रामायण में भले ही सबसे बुरे पात्र रावण का रोल किया, लेकिन अपनी दमदार अदाकारी की बदौलत वे फैंस के दिलों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Oct 2021 8:14:37

‘हेमा को थप्पड़ मारने के लिए अरविंद ने लिए थे 20 टेक’, विक्की कौशल व मृणाल ठाकुर की News भी पढ़ें

एक्टर अरविंद त्रिवेदी ने रामायण में भले ही सबसे बुरे पात्र रावण का रोल किया, लेकिन अपनी दमदार अदाकारी की बदौलत वे फैंस के दिलों में बस गए। अरविंद का 83 बरस की उम्र में मंगलवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। रामायण सीरियल बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने उनसे जुड़ी कुछ यादें शेयर कीं। प्रेम ने बताया कि मैंने उन्हें गुजराती मंच से लिया था। वे एक शानदार अभिनेता थे, लेकिन अपने स्टार भाई उपेंद्र त्रिवेदी की छाया में रहते थे, जो बेहद लोकप्रिय थे। अरविंद ने हम तेरे आशिक हैं फिल्म मंद काम किया था। तब हेमा मालिनी के साथ एक सीन था। इसमें उन्हें हेमा को थप्पड़ मारना था। उन्होंने इसके लिए 20 टेक लिए। हेमाजी और मैंने उनसे कहा कि उन्हें यह भूल जाना चाहिए कि वे एक बहुत बड़ी स्टार हैं। फिर उन्होंने इस सीन को पूरा किया।

प्रेम सागर ने कहा कि वे हमारे पास अब तक के सबसे अच्छे रावण हैं। उस भूमिका को उनसे बेहतर कोई नहीं निभा सकता था। वे बहुत बड़े शिव भक्त थे और उन्होंने संस्कृत में पूरे शिव स्तोत्र का पाठ किया था। मैं उनके संपर्क में था। मैंने उन्हें द कपिल शर्मा शो के लिए आमंत्रित किया था लेकिन उनकी पत्नी ने मुझे बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और बोलने में असमर्थ हैं। फिर मैंने उन्हें अपनी पुस्तक के विमोचन के लिए एक निमंत्रण भेजा था, लेकिन तब उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। उल्लेखनीय है कि कपिल के शो में रामायण के राम (अरुण गोविल), लक्ष्मण (सुनील लहरी) व सीता (दीपिका चिखलिया) ने शिरकत की थी।

arvind trivedi,vicky kaushal,mrunal thakur,prem sagar,ravan,sardar udham,pippa,bollywood news in hindi

विक्की ने शेयर किया सरदार उधम फिल्म का एक और लुक

विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम' इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। शूजीत सरकार के डायरेक्शन वाली इस फिल्म के हीरो विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक लुक शेयर किया। इसमें विक्की कैदी उधम सिंह के रूप में नजर आ रहे हैं। विक्की ने लंबे बाल का बन बनाया हुआ है और इसके साथ ही दाढ़ी दिख रही है। चेहरे में अनगिनत चोटें हैं। कैमरे में विक्की का लुक बेहद लुभावना है। विक्की ने लिखा, '1931, जेल, भारत। उधम सिंह निषिद्ध कागजात "गदर-ए-गंज" ("विद्रोह की आवाज") के कारण जेल में थे।

बाद में लगातार निगरानी के साथ उन्हें छोड़ दिया। जल्द ही वे यूरोप भाग गए और कभी भारत नहीं लौटे।' हाल में ही विक्की ने सह-अभिनेता अमोल पाराशर का लुक रिवील किया था, जो क्रांतिकारी भगत सिंह की भूमिका निभाएंगे। ट्रेलर पिछले हफ्ते रिलीज हुआ था। फिल्म 16 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

arvind trivedi,vicky kaushal,mrunal thakur,prem sagar,ravan,sardar udham,pippa,bollywood news in hindi

मृणाल ने पूरी की पिप्पा फिल्म की शूटिंग

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर जल्द ही फिल्म 'पिप्पा' में नजर आएंगी। इसमें मृणाल, ईशान खट्टर और प्रियांशु पेन्युली की बहन की भूमिका निभाएंगी। मृणाल ने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है। मृणाल ने रॉय कपूर फिल्म्स और आरएसवीपी प्रोडक्शन के लिए अमृतसर और मुंबई में शूटिंग की। मृणाल ने बताया कि पिप्पा की शूटिंग के दौरान मैंने बहुत अच्छा समय बिताया और बतौर अभिनेत्री बहुत कुछ सीखा। अपनी तैयारी के दौरान इस युग की जानकारी हासिल करते हुए मुझे बहुत मजा आया। मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं जो भारत की जीत को व्यक्तिगत रूप से दर्शाती है।

राजा कृष्ण मेनन, रोनी स्क्रूवाला, सिद्धार्थ रॉय कपूर और पूरी कास्ट के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। सोनी राजदान ने भी शूटिंग पूरी कर ली है। ईशान व प्रियांशु निर्देशक राजा कृष्ण मेनन के साथ शूटिंग जारी रखेंगे। फिल्म युद्ध के दिग्गज ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब 'द बर्निंग चाफीस' पर आधारित है। फिल्म का केंद्र लोकप्रिय वॉर टैंक है जिसे प्यार से 'पिप्पा' बुलाया जाता है। पिप्पा का अर्थ है एक खाली घी का डब्बा जो आसानी से पानी में तैर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर