न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सालार’ के ट्रेलर में धांसू अंदाज में दिखे प्रभास, BB-17 के घर से तहलका का बोरिया-बिस्तर होगा गोल

साउथ के सुपरस्टार प्रभास जल्द ही फिल्म 'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' में नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म का ट्रेलर सामने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Dec 2023 12:34:48

2 News : ‘सालार’ के ट्रेलर में धांसू अंदाज में दिखे प्रभास, BB-17 के घर से तहलका का बोरिया-बिस्तर होगा गोल

साउथ के सुपरस्टार प्रभास जल्द ही फिल्म 'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' में नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है। इसे शुक्रवार (1 दिसंबर) को रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ट्रेलर 3 मिनट 47 सैकंड का है। फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें प्रभास के साथ श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार नजर आएंगे।

ये फिल्म तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज की जाएगी। ट्रेलर में प्रभास का धांसू अवतार देखने को मिल रहा है। प्रभास ‘देवा’ नाम का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ-साथ ट्रेलर में पृथ्वीराज भी काफी जबरदस्त लग रहे हैं। एक सीन में श्रुति भी नजर आईं। ‘बाहुबली’ से पैन इंडिया एक्टर बने प्रभास लंबे समय से ‘सालार’ को लेकर छाए हुए हैं। जुलाई में जब इस फिल्म का टीजर सामने आया था तो लोगों ने उसे खूब पसंद किया था और तब से इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे।

ये फिल्म ‘केजीएफ’ के मेकर्स की तरफ से बनाई गई है। ‘सालार’ का प्रोडक्शन होम्बले फिल्म्स के बैनर तले हुआ है और इसी ने ‘केजीएफ’ को भी प्रोड्यूस किया था। इसके अलावा इसे भी ‘केजीएफ’ फेम प्रशांत नील ने ही डायरेक्ट किया है। ‘सालार’ 22 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। उसी समय शाहरुख खान की ‘डंकी’ भी रिलीज हो रही है।

prabhas,actor prabhas,salaar : part 1 ceasefire,salaar trailer,shruti hassan,bahubali,bigg boss 17,bb-17,tehelka,Salman Khan,karan johar

सलमान खान की जगह आए करण जौहर करेंगे तहलका को बाहर

दुनिया के सबसे चर्चित रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन जारी है। इसमें हर सीजन की जैसे इस बार भी रोजाना कुछ न कुछ ड्रामा होता रहता है। दर्शक भी इस शो से कुछ ऐसी ही उम्मीद करते हैं, जिससे उनका मनोरंजन होता रहे। अब घर में एक और ट्विस्ट देखने को मिलेगा। यूट्यूबर सनी आर्या उर्फ तहलका कई बार हिंसक हो चुके हैं, जिसके बाद अब बिग बॉस ने उन्हें शो से निकालने का फैसला लिया है।

इसकी झलक शो के प्रोमो में देखने को मिली। प्रोमो में दिखा कि सलमान खान की जगह आए करण जौहर शनिवार के वार में तहलका को शो से निकालने का फैसला सुनाएंगे। करण कह रहे हैं कि तहलका आपको इस घर से निकाला जाता है। ये सुनने के बाद अंकिता लोखंडे के आंसू आ जाते हैं। तहलका के बेस्ट फ्रेंड अरुण कैमरे के सामने हाथ जोड़े बिग बॉस से गुजारिश करते दिख रहे हैं।

वे कहते हैं कि बिग बॉस प्लीज मेरे भाई को एक आखिरी मौका दे दो। अभिषेक भी तहलका को पकड़ फूट-फूटकर रोते दिख रहे हैं। वो कह रहे हैं कि बिग बॉस मैं एलिमिनेशन नहीं चाहता हूं..बिग बॉस प्लीज सॉरी। उल्लेखनीय है कि तहलका ने अभिषेक के साथ हाथापाई करने की कोशिश की थी। इस बीच तहलका की पत्नी दीपिका आर्या ने उन्हें घर से बाहर निकालने पर नाराजगी जताई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका