न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टाइम मैगजीन की टॉप 100 की लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय फिल्म, इधर ‘बवाल’ पर इसलिए मचा बवाल

दुनिया के बेस्ट पब्लिकेशन में शामिल टाइम मैगजीन ने दुनिया में बनी 100 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में 1920 के दशक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 29 Jul 2023 7:57:41

टाइम मैगजीन की टॉप 100 की लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय फिल्म, इधर ‘बवाल’ पर इसलिए मचा बवाल

दुनिया के बेस्ट पब्लिकेशन में शामिल टाइम मैगजीन ने दुनिया में बनी 100 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में 1920 के दशक से लेकर 2010 के दशक तक पिछले दस डिकेड यानी 100 साल के दौरान रिलीज हुई फिल्में चुनी गई हैं। भारत में भी साल 1913 से सिनेमा शुरू हो गया था। ताज्जुब की बात ये है कि सूची में सिर्फ एक भारतीय फिल्म जगह बना पाई है। यह फिल्म है निर्देशक सत्यजीत रे की ‘पाथेर पांचाली।’

रे की यह पहली ही फिल्म थी और इसका निर्माण पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा किया गया था। यह विभूतिभूषण बंद्योपाध्याय के साल 1929 के इसी नाम के बंगाली उपन्यास पर आधारित है। यह फिल्म नन्हे अपू और उसके गरीब परिवार की कहानी है, जो कठिन जीवन जीते हैं और बंगाल के एक गांव में गुजारा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

जब अपू के पिता बेहतर नौकरी की तलाश में गांव छोड़ देते हैं, तो उसकी मां उसकी और उसकी बड़ी बहन दुर्गा की देखभाल करने की कोशिश करती है। साल 1956 में इसकी रिलीज के बाद टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा था कि किसी अन्य भारतीय फिल्म के साथ इसकी तुलना करना बेतुका है... पाथेर पांचाली शुद्ध सिनेमा है।

pather panchali,satyajit ray,time magazine,top 100 movie list,israel ambassador,bawaal movie,varun dhawan

‘बवाल’ फिल्म की इस बात से नाराज हुआ इजरायली दूतावास

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ 21 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। सैकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान नरसंहार और ऑशविट्ज एकाग्रता शिविर की ऐतिहासिक कहानी की वजह से ये फिल्म पहले ही विवादों में घिरी हुई है।

अब इस फिल्म को इजरायली दूतावास की आलोचना भी झेलनी पड़ रही है। भारत में इजरायली एम्बेसी ने फिल्म में इवेंट कॉन्टेक्स्ट के बारे में एक बयान जारी किया है। दूतावास ने ट्विटर पर लिखा कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बवाल में होलोकॉस्ट (यहूदी नरसंहार) जैसे सब्जेक्ट को बेहद हल्के और मामूली तौर पर दिखाया गया है। फिल्म में जिस तरीके से यहूदी नरसंहार के रेफरेंस को यूज किया गया है उससे इसकी गंभीरता नहीं समझ में आती। हालांकि हम ये समझते हैं कि फिल्म का उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था, फिर भी हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप यहूदी नरसंहार के भयावह सच को जानें और इसकी गंभीरता को समझें।

इजरायली दूतावास लगातार इस दिशा में काम कर रहा है। हम वर्ल्ड वॉर 2 के दौरान यहूदियों पर हुए अत्याचार को उजागर करने के लिए एजुकेशनल मैटेरियल भी पब्लिश कर रहे हैं। साथ ही हमें होलोकॉस्ट पर ओपन डिस्कशन भी करने चाहिए, ताकि हम अपने पास्ट से सीख सकें। इससे पहले यहूदी ह्यूमन राइट ऑर्गेनाजेशन द साइमन विसेन्थल सेंटर ने फिल्म को होलोकॉस्ट के संदर्भ में प्राइम वीडियो से हटाने की मांग की थी, जहां इसे रिलीज किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश