न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे ओरी ने किया बड़ा कांड, FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

कटरा पुलिस ने बॉलीवुड सेलिब्रिटी ओरहान अवत्रामणि (ओरी) और 8 अन्य के खिलाफ माता वैष्णो देवी बेस कैंप स्थित होटल में शराब सेवन के मामले में एफआईआर दर्ज की। धार्मिक स्थल के नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Mon, 17 Mar 2025 12:06:32

वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे ओरी ने किया बड़ा कांड, FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

कटरा पुलिस ने बॉलीवुड सेलिब्रिटी ओरहान अवत्रामणि (ओरी) और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। होटल कटरा मैरियट रिजॉर्ट एंड स्पा के प्रशासन की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। रिपोर्ट के अनुसार, ओरी समेत 8 अन्य लोगों पर एफआईआर संख्या 72/25 दर्ज की गई है।

15 मार्च को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें ओरी अपने दोस्तों के साथ होटल में पार्टी करते नजर आए। तस्वीर में टेबल पर शराब की बोतलें रखी दिखाई दीं, जो कि वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र के नियमों के खिलाफ है।

होटल प्रबंधन के अनुसार, ओरहान अवत्रामणि, दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और अनास्तासिला अर्जामास्कीना होटल में ठहरे थे। इन्हें पहले ही सूचित किया गया था कि होटल परिसर में शराब और मांसाहारी भोजन की अनुमति नहीं है, लेकिन बावजूद इसके नियमों का उल्लंघन किया गया, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रियासी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। जेकेपीएस अधिकारी परमवीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य धार्मिक स्थलों पर नशीले पदार्थों या शराब से जुड़े किसी भी कृत्य को रोकना और एक सख्त उदाहरण पेश करना है, ताकि आम जनता की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। यह टीम पुलिस अधीक्षक कटरा, उप पुलिस अधीक्षक कटरा और थानाध्यक्ष कटरा की निगरानी में कार्य कर रही है। टीम का मुख्य उद्देश्य उन लोगों पर कार्रवाई करना है, जिन्होंने नियमों का उल्लंघन किया और आस्था से जुड़े लोगों की भावनाओं का अनादर किया।

एसएसपी रियासी का कड़ा संदेश

एसएसपी रियासी ने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति शांति भंग करने की कोशिश करेगा, खासकर नशीले पदार्थों या शराब का सहारा लेकर, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन इस तरह के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड