न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन्होंने छुए हेमा के पैर और सुष्मिता से मिलीं गले, वीडियो वायरल, ‘कृष 4’ के लिए फाइनल हुईं यह एक्ट्रेस

हाल ही मुंबई में आयोजित एक फैशन शो के कई मोमेंट सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक‘लापता लेडीज’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Apr 2025 2:22:19

2 News : इन्होंने छुए हेमा के पैर और सुष्मिता से मिलीं गले, वीडियो वायरल, ‘कृष 4’ के लिए फाइनल हुईं यह एक्ट्रेस

हाल ही मुंबई में आयोजित एक फैशन शो के कई मोमेंट सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक‘लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल का भी वीडियो सामने आया है। इस पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। दरअसल नितांशी ने रैंप वॉक करते हुए अचानक अपनी वॉक रोक दी और मंच के सामने बैठीं दिग्गज एक्ट्रेस व मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी को सम्मान देने के लिए उनके पास जा पहुंचीं। नितांशी ने हेमा के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। नितांशी के ऐसा करने पर हेमा भावुक हो गईं। उन्होंने हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए नितांशी को आशीर्वाद दिया और अपने सीने पर हाथ रखकर उनके इस संस्कारी भाव को सराहा।

इस दौरान हेमा खुशी के साथ ही काफी इमोशनल भी नजर आईं। हेमा ने लाल रंग की साड़ी पहनी थीं और वह हमेशा की जैसे बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। इसके साथ ही नितांशी ने पूर्व मिस यूनिवर्स व एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के पास जाकर उनके गले लगकर मुलाकात की। हेमा से आशीर्वाद लेने के बाद नितांशी आगे बढ़ीं और सुष्मिता को गले लगाकर उनका अभिवादन किया। दोनों के बीच कुछ पल की बातचीत भी हुई। सुष्मिता ने भी ताली बजाकर नितांशी की सराहना की। इसके बाद नितांशी ने सुष्मिता के पास बैठे लोगों को हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया। फैंस नितांशी के इस विनम्र व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

नितांशी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पिछले साल फिल्म ‘लापता लेडीज’ से फिल्मों में अपने करिअर की शुरुआत की। फिल्म को आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने डायरेक्ट किया था। बता दें कि ‘लापता लेडीज’ की ऑस्कर 2025 में भी ऑफिशियल एंट्री हुई थी, लेकिन शॉर्टलिस्ट नहीं हो पाई थी। इसके अलावा नितांशी दिग्गज एक्टर अजय देवगन की फिल्म ’मैदान’ में भी नजर आई थीं। इससे पहले नितांशी ने कई टीवी शो में काम किया है जैसे ‘इश्कबाज’, ‘थपकी प्यार की’ और ‘डायन’।

‘ऋतिक और प्रियंका एक सफल जोड़ी हैं और उनके बीच बेहतरीन वर्क रिलेशंस हैं’

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा खबरों में बनी रहती हैं। अब वह ज्यादातर समय अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ अमेरिका में ही रहती हैं और वहीं हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स करना पसंद करती हैं। हालांकि इन दिनों वह फिर से भारतीय सिनेमा में वापसी की तैयारी में हैं। वह ‘बाहुबली’ फेम डायेरक्टर राजामौली की फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच प्रियंका को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि वह ‘कृष 4’ के लिए फाइनल हो गई हैं।

मूवी से जुड़े एक करीबी सूत्र के अनुसार ऋतिक रोशन और आदित्य चोपड़ा ने प्रियंका को ‘कृष 4’ की लीड एक्ट्रेस के लिए लॉक कर लिया है। सोर्स ने कहा कि ऋतिक और प्रियंका एक सफल जोड़ी हैं और उनके बीच बेहतरीन वर्क रिलेशंस हैं। ‘कृष 4’ में प्रियंका का आना कोई बड़ी सोचने की बात नहीं थी, क्योंकि कहानी ‘कोई मिल गया’ से ‘कृष’, ‘कृष 3’ और अब चौथे भाग के सफर को जारी रखती है। पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका, ऋतिक की फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के विजन से काफी प्रभावित हुईं और उन्हें फिल्म का निर्देशन करने की चुनौतियों को संभालते हुए देखकर खुश हुईं।

‘कृष 4’ की कहानी को लेकर भी अपडेट सामने आई है। यह टाइम ट्रेवल के कॉन्सेप्ट पर आधारित रहेगी, जो मार्वल ब्लॉकबस्टर ‘एवेंजर्स : इनफिनिटी वॉर’ और ‘एवेंजर्स : एंडगेम’ से प्रेरित हो सकती है। मेकर्स का मानना है कि फिल्म को कई टाइमलाइन में बनाया जाएगा, जिसमें पास्ट से लेकर प्रजेंट तक सभी में ये किरदार ट्रेवल करेंगे। शूटिंग की शुरुआत अगले साल होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी