न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत ने तबाह किया लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, कई शहरों में धड़ाधड़ ड्रोन अटैक

भारत के सैन्य हमलों ने पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणालियों को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है, जिसमें लाहौर और अन्य शहर जैसे सियालकोट और कराची शामिल हैं। एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने ड्रोन हमले किए, जिससे तनाव बढ़ गया है। इस बढ़ते तनाव और दोनों देशों पर इसके प्रभाव के बारे में नवीनतम घटनाओं के बारे में पढ़ें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 3:00:46

भारत ने तबाह किया लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, कई शहरों में धड़ाधड़ ड्रोन अटैक

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और संघर्ष की स्थिति लगातार बनी हुई है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ एयरस्ट्राइक करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' को लॉन्च किया, जिसके बाद पाकिस्तान ने बदले की कार्रवाई की धमकी दी। इस दौरान पाकिस्तान के सियालकोट, लाहौर और अन्य शहरों में पाकिस्तानी सेना की एयर डिफेंस यूनिट को भारी नुकसान हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के हेडक्वार्टर 9 मिसाइल डिफेंस सिस्टम यूनिट्स को ड्रोन हमलों में नुकसान हुआ। लाहौर के अलावा गुजरांवाला, रावलपिंडी, चकवाल, बहावलपुर, मियांवाली, कराची, चोर, मियानो और अटक में भी इस तरह के ड्रोन हमले हुए हैं।

भारत सरकार ने एक ऑफिशियल बयान जारी किया, जिसमें बताया गया, "आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया है।"

इसके बाद बयान में ये भी बताया गया कि 7 और 8 मई की दरमियानी रात पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करते हुए भारत के विभिन्न सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारत के काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को नाकाम कर दिया। हमलों के मलबे से यह साबित हुआ कि पाकिस्तानी हमले थे।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की कार्रवाई का करारा जवाब दिया। PIB प्रेस रिलीज के अनुसार, "8 मई की सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को निष्प्रभावी कर दिया गया है।"

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का उपयोग करते हुए नियंत्रण रेखा के पार गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है। भारत सरकार ने बयान में कहा कि इस गोलीबारी में 16 निर्दोष लोग मारे गए हैं, जिनमें तीन महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं। भारत ने पाकिस्तान की गोलीबारी का जवाब दिया और अपनी स्थिति मजबूत की।

रॉयटर्स और अन्य स्थानीय मीडिया के अनुसार, लाहौर के वाल्टन एयरपोर्ट के पास जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद सायरन बजने लगे और लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे। तस्वीरों में लोग घबराए हुए नजर आ रहे थे, जबकि आसमान में धुएं के बादल दिखाई दे रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी