न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया गया, ऑपरेशन सिंदूर पर अजमेर दरगाह दीवान ने जताई खुशी

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए। इस एयर स्ट्राइक में मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य भी मारे गए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 4:13:26

पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया गया, ऑपरेशन सिंदूर पर अजमेर दरगाह दीवान ने जताई खुशी

भारत ने देर रात 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम देकर पाकिस्तान की नींद हराम कर दी है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना द्वारा की गई इस एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान के करीब 100 आतंकी मारे गए हैं। इस ऑपरेशन के बाद भारतीयों में जोश और खुशी का माहौल है। प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के दीवान के उत्तराधिकारी और ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के अध्यक्ष, सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने भी इस सफल ऑपरेशन पर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया गया है।

सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि भारत में सिंदूर का विशेष धार्मिक महत्व है, और जिस प्रकार पहलगाम में बेकसूर महिलाओं का सिंदूर उजाड़ा गया था, उसका जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के नाम से पाकिस्तान से बदला लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान में जो भी आतंकवादी ठिकाने बाकी हैं, उन्हें भी जल्द ही नेस्तनाबूत कर दिया जाएगा।

चिश्ती ने इस ऑपरेशन के बाद कहा कि यह कार्रवाई उन आतंकवादियों और उनकी मदद करने वाली सरकारों को एक संदेश है कि भारत केवल शब्दों से जवाब नहीं देता, बल्कि फैसलों और परिणामों से जवाब देता है।

इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। इस एयर स्ट्राइक में कुख्यात आतंकवादी मसूद अजहर का परिवार भी मारा गया है, जिसमें उसके परिवार के 10 से अधिक सदस्य मारे गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका