न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत का 'सुदर्शन चक्र' S-400, एक बार में छोड़ता है 72 मिसाइल, पाकिस्तान के मंसूबों को किया नाकाम

भारत के एस-400 सुदर्शन चक्र डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान द्वारा किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया, भारत की ताकतवर प्रतिक्रिया और सुरक्षा प्रणाली पर विस्तार से जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 4:34:03

भारत का 'सुदर्शन चक्र' S-400, एक बार में छोड़ता है 72 मिसाइल, पाकिस्तान के मंसूबों को किया नाकाम

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर स्थिति अब बेहद तनावपूर्ण हो गई है। हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और पाकिस्तान, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। भारत ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य न तो आम नागरिकों को निशाना बनाना था और न ही पाकिस्तानी सेना को, बल्कि केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इसके बावजूद पाकिस्तान ने भारत पर हमला करना शुरू कर दिया।

पाकिस्तान पहले ही LoC से सटे गांवों पर गोलीबारी कर रहा था, जिसमें कई नागरिकों की जान गई। इस बीच, 7-8 मई की रात को पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर मिसाइल और ड्रोन हमले की कोशिश की। भारतीय सरकार ने जानकारी दी कि पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने हर हमले को नाकाम कर दिया।

भारत का एयर डिफेंस सिस्टम एस-400: "सुदर्शन चक्र"

भारत ने अपनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया, जिसे 'सुदर्शन चक्र' नाम दिया गया। भारत ने 2018 में रूस के साथ 35,000 करोड़ रुपये के सौदे के तहत एस-400 सिस्टम के 5 स्क्वॉड्रन खरीदे थे। यह सिस्टम पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों को विफल करने में सफल रहा है। इसे भारत के रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है, खासकर पाकिस्तान और चीन की सीमाओं के पास, ताकि किसी भी संकट के समय इसे इस्तेमाल किया जा सके।

एस-400 मिसाइल सिस्टम को दुनिया की सबसे प्रभावी और ताकतवर मिसाइल प्रणालियों में गिना जाता है। यह एक बार में 72 मिसाइलें छोड़ सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे किसी भी जगह पर आसानी से मूव किया जा सकता है क्योंकि यह 8X8 ट्रक पर माउंट किया जा सकता है। एस-400 को नाटो द्वारा SA-21 Growler लॉन्ग रेंज डिफेंस मिसाइल सिस्टम भी कहा जाता है। यह माइनस 50 डिग्री से लेकर माइनस 70 डिग्री तक के तापमान में काम कर सकता है, और इसे नष्ट करना दुश्मन के लिए असंभव है क्योंकि इसकी कोई फिक्स पोजीशन नहीं होती।

S-400 की विशेषताएँ:

S-400 एयर डिफेंस सिस्टम में चार तरह की मिसाइलें होती हैं जिनकी रेंज 40, 100, 200, और 400 किलोमीटर तक होती है। यह सिस्टम 40,000 फीट तक ऊंचाई पर उड़ने वाले हर टारगेट को पहचान कर नष्ट कर सकता है। इसका रडार अत्याधुनिक और बेहद शक्तिशाली है, जो 600 किलोमीटर तक की रेंज में करीब 300 टारगेट ट्रैक कर सकता है। यह सिस्टम मिसाइलों, एयरक्राफ्ट और ड्रोन से होने वाले हवाई हमलों को बेअसर करने में सक्षम है।

S-400 का इतिहास और विकास:

S-400 प्रणाली का विकास रूस ने 1990 में शुरू किया था। इसे 1999 में टेस्ट किया गया और 2007 में रूस ने पहली बार इस सिस्टम को तैनात किया। मार्च 2014 में रूस ने यह एडवांस सिस्टम चीन को दिया और 2019 में तुर्की को भी इसकी डिलीवरी की गई। एस-400 को रूस ने एस-200 और एस-300 के बाद विकसित किया, जो पहले से ही दुनिया के सबसे प्रभावी एयर डिफेंस सिस्टम माने जाते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं