न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजस्थान हाई अलर्ट मोड पर, CM भजनलाल ने की उच्च स्तरीय बैठक, दिए यह निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजस्थान में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। पाकिस्तान से सटी सीमा पर विशेष निगरानी और पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त करने के आदेश दिए गए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 5:58:59

ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजस्थान हाई अलर्ट मोड पर,  CM भजनलाल ने की उच्च स्तरीय बैठक, दिए यह निर्देश

ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजस्थान को उच्चतम स्तर पर अलर्ट पर रखा गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुजरात में चल रहे भाजपा जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को छोड़कर सीधे जयपुर पहुंचे। बुधवार को उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में गृह विभाग और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम शर्मा ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक के संदर्भ में प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता और निगरानी बढ़ाने का आदेश दिया। इसके अलावा, उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों से केंद्रीय गृह मंत्रालय और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान पाकिस्तान से सटा हुआ राज्य है, और इसलिए प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को उच्चतम मानकों के अनुसार दुरुस्त किया जाना चाहिए।

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी


सीएम शर्मा ने यह भी चेतावनी दी कि वर्तमान में राष्ट्र विरोधी शक्तियां प्रदेश में साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास कर सकती हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने को कहा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिलों की आंतरिक सुरक्षा योजनाओं और आपदा प्रबंधन की समीक्षा की और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि चिकित्सालयों में दवाइयां, ऑक्सीजन और एम्बुलेंस की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे।

साथ ही, सीएम ने अधिकारियों से चिकित्सकों सहित आवश्यक मानव संसाधन और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात की। उन्होंने यह भी कहा कि पानी, बिजली और अन्य बुनियादी संसाधनों की उपलब्धता और संबंधित सेवाओं को सुचारू रखने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

पुलिसकर्मियों के अवकाश निरस्त, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित

सीएम शर्मा ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई और पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त करने के आदेश दिए, ताकि वे मुख्यालय पर उपस्थित रहें। इसके साथ ही उन्होंने एडीजी रेंज प्रभारी और प्रभारी सचिव को यह निर्देश दिया कि वे अपने प्रभार क्षेत्र के जिलों के अधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाए रखें।

भारतीय सेना को दी बधाई, एयर स्ट्राइक की सराहना

मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना को पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर प्रभावी और सटीक एयर स्ट्राइक करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले का कड़ा जवाब देते हुए भारतीय वायुसेना ने साहस के साथ ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया और पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया।

इस बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यू आर साहू सहित अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका