न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म के लिए दी थी रणवीर सिंह को ट्रेनिंग, इरफान खान के बारे में बताईं ये बातें

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (50) को बॉलीवुड का प्रतिभावान अभिनेता माना जाता है। नवाज ने अब तक कई फिल्मों में कमाल की एक्टिंग की है। फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 May 2025 1:49:26

2 News : नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म के लिए दी थी रणवीर सिंह को ट्रेनिंग, इरफान खान के बारे में बताईं ये बातें

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (50) को बॉलीवुड का प्रतिभावान अभिनेता माना जाता है। नवाज ने अब तक कई फिल्मों में कमाल की एक्टिंग की है। फैंस उनकी खास अभिनय शैली पर फिदा हैं। साधारण पसर्नलिटी के बावजूद नवाज लोगों को सिनेमाघरों में खींचने में सफल रहते हैं। उन्हें खान तिकड़ी (आमिर, सलमान, शाहरुख) के साथ काम करने का भी मौका मिला है। इस बीच नवाज ने खुलासा किया कि रणवीर सिंह के शुरुआती दिनों में उन्होंने ही एक्टर को अभिनय की ट्रेनिंग दी थी। नवाज ने पिंकविला के साथ बातचीत के दौरान ये बात बताई।

उन्होंने कहा कि मैंने रणवीर को ‘बैंड बाजा बारात’ (2010) फिल्म के लिए ट्रेनिंग दी थी। मैं उनके लिए वर्कशॉप गाई बन गया था। मैं उस वक्त यही कहता था कि जो भी एक्टर बनना चाहता है और लॉन्च होने वाला है तो मैं उसके लिए हूं। भले ही वो वर्कशॉप में था लेकिन मुझे नहीं लगता कि आप वास्तव में एक्टिंग सीखते हैं। उसकी अपनी क्षमताएं होती हैं। मैंने बस उन्हें उनके टैलेंट का इस्तेमाल करने के तरीके दिखाए क्योंकि आखिर में व्यक्ति को खुद ही करना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि बैंड बाजा बारात में रणवीर के साथ अनुष्का शर्मा थीं।

इस फिल्म के बाद रणवीर काफी पॉपुलर हो गए थे। तब से रणवीर रुके नहीं हैं और एक से बढ़कर एक फिल्म करने से उनकी लोकप्रियता आसमान को छू रही है। नवाज की बात करें तो वे इन दिनों फिल्म 'कोस्टाओ' के चलते लाइमलाइट में हैं। इस फिल्म के लिए वे खूब वाहवाही लूट रहे हैं। वे जल्द ही 'रात अकेली है' के दूसरे भाग 'रात अकेली है पार्ट 2' में नजर आने वाले हैं, जिसमें एक बार फिर उनके साथ अभिनेत्री राधिका आप्टे नजर आएंगी। इसके अलावा उनके खाते से फिल्म 'थामा' भी जुड़ गई है, जिसके हीरो आयुष्मान खुराना हैं। 'संगीन', 'नूरानी चेहरा' और 'सेक्शन 108' भी उनकी आने वाली फिल्मों में शुमार हैं।

nawazuddin siddiqui,actor nawazuddin siddiqui,ranveer singh,actor ranveer singh,nawaz ranveer,band baaja baaraat,irrfan khan,nawaz irrfan

‘इरफान ने मुझसे एक बात कही थी कि जो है, उसमें खुश रहो’

नवाजुद्दीन ने अपने साथी कलाकार रहे दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बारे में भी खूब बात की। नवाज ने कहा कि साल 2002 में इरफान निर्देशन जगत में करिअर बनाने वाले थे। उन्होंने अभिनय से दूरी बनाने का मन बना लिया था, लेकिन सौभाग्यवश उस समय उनके पास एक फिल्म का प्रस्ताव आ गया। इसके बाद उन्होंने वो फिल्म की और मेरे साथ मिलकर एक फिल्म का डायरेक्शन किया। उस फिल्म में मैं और अभिनेत्री सादिया सिद्दीकी लीड रोल में थे, लेकिन इसके बाद इरफान ने एक्टिंग जारी रखी।

हमने 7-8 प्रोजेक्ट में साथ काम किया। इरफान ने मुझसे एक बात कही थी कि जो है, उसमें खुश रहो। कम में भी सतुंष्ट रहो। मैं एक सीन के डायलॉग का रिहर्सल कर रहा था। उस वक्त इरफान ने मेरा डायलॉग छोटा कर दिया और कहा कि ये ज्यादा असरदार होगा और ये मुझे खुद भी अपने काम के दौरान अहसास हुआ कि छोटी चीजें बड़ा असर छोड़ जाती हैं।

इरफान और नवाजुद्दीन साल 2013 की चर्चित और सफल फिल्म 'द लंचबॉक्स' में साथ दिखे थे और उन्हें काम के लिए खूब वाहवाही मिली। इसके अलावा 'पान सिंह तोमर', 'आजा नचले', 'बायपास' और 'न्यूयॉर्क' जैसी फिल्मों में भी इस जोड़ी का जादू चला। उनके बीच काफी अच्छा तालमेल था। इरफान ने साल 2020 में 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ