Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आउटसाइडर्स को लॉन्च किया लेकिन कभी नहीं मिला क्रेडिट...करण जौहर ने 'करियर बर्बाद करने' के आरोपों पर दी सफाई

करण जौहर ने करियर बर्बाद करने के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि कैसे उन्होंने कई आउटसाइडर्स को मौका दिया, लेकिन फिर भी उन्हें इसका कभी क्रेडिट नहीं मिला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 12:33:28

आउटसाइडर्स को लॉन्च किया लेकिन कभी नहीं मिला क्रेडिट...करण जौहर ने 'करियर बर्बाद करने' के आरोपों पर दी सफाई

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता करण जौहर ने हाल ही में उस टैग पर प्रतिक्रिया दी है, जो उन्हें कई बार 'करियर बर्बाद करने वाला' कहा गया है। इंडस्ट्री में कई सफल फिल्मों का निर्देशन और निर्माण करने वाले करण जौहर पर कुछ लोगों ने आरोप लगाए हैं कि उन्होंने कई स्टार्स का करियर खराब किया है। इसी मुद्दे पर करण ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी चुप्पी तोड़ी।

'मैंने किसी का करियर बर्बाद नहीं किया' – करण जौहर

राज शमनी के पॉडकास्ट में करण ने कहा, "लोग कहते हैं कि मैंने किसी का करियर खत्म कर दिया। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। मैं तो सिर्फ अपना काम कर रहा था। ये सब एक धारणा है। निगेटिविटी जल्दी फैलती है, पॉजिटिविटी नहीं। आजकल किसी की बुराई करना एक फैशन बन गया है। मुझसे प्यार करो या नफरत करो, लेकिन उदासीन मत रहो। अगर तुम मेरे बारे में बात कर रहे हो, तो इसका मतलब है कि मैं मायने रखता हूं।”

‘मुझे आउटसाइडर लॉन्च करने का श्रेय क्यों नहीं मिलता?’

करण ने आगे कहा, “मैंने कई ऐसे एक्टर्स को लॉन्च किया है जो फिल्म इंडस्ट्री से नहीं थे। उन्होंने हमारे बैनर के साथ अपना करियर शुरू किया, और आज वे सफल हैं। फिर भी मुझे इस योगदान के लिए कोई क्रेडिट नहीं मिलता। क्या कोई लक्ष्य लालवानी या राघव जुयाल के बारे में बात कर रहा है? उन्होंने खुद कहा कि 'किल' फिल्म ने उनके करियर को दिशा दी, लेकिन मुझे उसका श्रेय नहीं दिया जाता।”
'नेपो किड्स' को ही क्यों मिलता है फोकस?

करण ने यह भी कहा, “जब मैं किसी आउटसाइडर को लॉन्च करता हूं, तो कोई उसका जिक्र नहीं करता। लेकिन अगर मैं किसी स्टारकिड को लॉन्च करता हूं, तो वही चर्चा में आ जाता है। मैंने अब तक लगभग 25 निर्देशकों और 50 से ज्यादा एक्टर्स को लॉन्च किया है, जिनमें बहुत से बाहरी लोग हैं। फिर भी ध्यान सिर्फ स्टार्स पर ही क्यों जाता है? एक फिल्म की सफलता सिर्फ एक एक्टर की वजह से नहीं होती। अगर मैं ऐसा मानूं, तो मैं उस फिल्म में काम करने वाले बाकी 100 लोगों की मेहनत को नकार रहा हूं।”

करण जौहर की अगली फिल्म

करण जौहर की अगली फिल्म 'होमबाउंड' है, जिसमें ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा अहम किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म इस साल कान फिल्म फेस्टिवल के 'अन सर्टेन रिगार्ड' कैटेगरी में प्रीमियर के लिए चयनित की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका