न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : 4 बजे शुरू हुई मॉक ड्रिल, कई जगह नहीं गूंजी सायरन की आवाज, प्रशासन कल से लोगों को देगा प्रशिक्षण

जोधपुर और बाड़मेर में बुधवार को हुई मॉक ड्रिल के दौरान सायरन की गूंज कई जगह नहीं सुनाई दी। प्रशासन ने नागरिकों को जागरूक करने और ब्लैकआउट सहित अन्य आपात उपायों के लिए प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 7:23:12

राजस्थान : 4 बजे शुरू हुई मॉक ड्रिल, कई जगह नहीं गूंजी सायरन की आवाज, प्रशासन कल से लोगों को देगा प्रशिक्षण

जोधपुर शहर में बुधवार को दोपहर 4 बजे मॉक ड्रिल की शुरुआत की गई, जिसमें सायरन बजने के साथ नागरिकों को सतर्क करने का प्रयास किया गया। शहर में कुल 18 स्थानों पर इलेक्ट्रिक सायरन लगाए गए हैं, लेकिन इनमें से कई जगहों पर इनकी आवाज सुनाई नहीं दी। इसके चलते लोगों को यह तक समझ नहीं आया कि उन्हें करना क्या है। इसी कारण प्रशासन ने इस अभियान को गुरुवार को भी जारी रखने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने कहा है कि अब लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं की मदद ली जाएगी।

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि हर स्थान से रिपोर्ट मंगवाई जा रही है और जहां कमियां सामने आई हैं, उन्हें जल्द सुधारने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मॉक ड्रिल करीब 54 वर्षों के बाद हो रही है। इसके तहत गुरुवार को शिक्षा संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों और स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा। कलेक्टर ने जानकारी दी कि देर शाम बड़ी संस्थाओं के साथ बैठक होगी, जिसमें ड्रिल से जुड़ी खामियों और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

इसके अलावा, उन्होंने बताया कि रात को ब्लैकआउट की भी मॉक ड्रिल की जाएगी, जिसके तहत हर नागरिक को अपने घर की लाइटें बंद रखनी होंगी। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि घरों से रोशनी बाहर न जाए, क्योंकि एयर स्ट्राइक जैसी स्थितियों में थोड़ी सी भी रोशनी गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। उन्होंने चेताया कि ऐसे हालात में लापरवाही करना दंडनीय अपराध हो सकता है। प्रशासन लोगों को निरंतर इस बारे में प्रशिक्षित करता रहेगा।

कलेक्टर ने बताया कि कुल 12 प्रकार की आवश्यक सेवाओं को इस मॉक ड्रिल में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में समान रूप से जरूरी है। उन्होंने अपील की कि वाहन चालकों को भी अपनी लाइट पर पट्टी लगानी चाहिए और सभी नागरिकों को ब्लैकआउट का पूर्णतः पालन करना चाहिए। ड्रिल से पहले, सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में मुनादी कर लोगों को जागरूक किया। कलेक्टर और डीसीपी खुद मौके पर पहुंचे और स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया। कलेक्टर ने खुद हाथ से बजने वाला सायरन बजाकर इसकी जांच भी की।

सालावास आयल डिपो में हुई बड़ी मॉक ड्रिल

जोधपुर के सालावास स्थित आयल डिपो में बुधवार को एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्टर समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मॉक ड्रिल के दौरान डिपो पर हमले की स्थिति में आपात सेवाओं के रिस्पॉन्स टाइम को मापा गया। जिला प्रशासन इन सेवाओं की कार्यप्रणाली और समय-प्रबंधन की समीक्षा करेगा और आवश्यक सुधार के लिए दिशा-निर्देश जारी करेगा।

बाड़मेर में एयर स्ट्राइक को लेकर मॉक ड्रिल का अभ्यास

बाड़मेर में भी बुधवार शाम 4 बजे एयर स्ट्राइक की आशंका पर मॉक ड्रिल की गई। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि 3:58 बजे सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन पर एयर स्ट्राइक हुई है। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और अन्य सभी संबंधित एजेंसियां त्वरित कार्रवाई में जुट गईं। स्टेशन पर मौजूद घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। साथ ही बाड़मेर के बाजार को भी एहतियातन बंद कराया गया। इस मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस, पुलिस और अन्य स्वयंसेवी संगठनों के वॉलिंटियर्स ने सक्रिय भूमिका निभाई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?