न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'यह शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि', ऑपरेशन सिंदूर पर राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत का बड़ा बयान

अशोक गहलोत ने ऑपरेशन सिंदूर को शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि बताया। कांग्रेस और पूरा विपक्ष सेना के साथ खड़ा है, आतंकवाद को लेकर दी कड़ी चेतावनी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 3:24:13

'यह शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि', ऑपरेशन सिंदूर पर राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत का बड़ा बयान

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को शहीदों के लिए ‘सच्ची श्रद्धांजलि’ करार दिया। बुधवार सुबह NDTV राजस्थान से विशेष बातचीत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने कहा, “पहलगाम आतंकी हमले में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके जख्म कभी नहीं भर सकते। लेकिन यह सैन्य कार्रवाई उन लोगों के लिए एक बड़ा संदेश है जो भारत में आतंकवाद फैलाने की मंशा रखते हैं। भारत ने फिर से स्पष्ट कर दिया है कि जो भी देश में आतंकवाद फैलाने का प्रयास करेगा, उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।”

‘मजबूती से भारत के साथ खड़े हैं’

अशोक गहलोत ने आगे कहा, “पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे विपक्ष ने एकजुटता का परिचय दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित समूचा विपक्ष इस मुद्दे पर भारत सरकार और देश के साथ खड़ा रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया गया और सेना की कार्रवाई को पूर्ण समर्थन मिला। जब पूरा देश एकजुट होकर बोलता है, तब आधी लड़ाई वैसे ही जीत ली जाती है। हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यह कार्रवाई पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर की गई है और कांग्रेस पार्टी सहित सारा देश इसका स्वागत करता है। हम भारतीय सेना और भारत सरकार के साथ मजबूती से खड़े हैं।”

‘स्थिति क्या मोड़ लेती है, यह समय बताएगा’

गहलोत ने यह भी जोड़ा, “यह बहुत बड़ा कदम है। जो हालात बन गए थे, उनमें यह जवाबी कार्रवाई अनिवार्य हो गई थी। अब आगे की स्थिति क्या रूप लेती है, यह केवल समय ही बताएगा। हमें धैर्य रखना होगा और परिस्थिति पर नजर बनाए रखनी होगी।”

‘आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया होना चाहिए’

इसी बीच, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “जय हिन्द की सेना। आज पूरा देश एकजुट होकर ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन कर रहा है। आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया जरूरी है। पहलगाम में हुए कायराना हमले का करारा जवाब देना समय की मांग है।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?