न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में मॉक ड्रिल की पूरी तैयारी, शाम 4 बजे गूंजेगा युद्ध सायरन

राजस्थान के 28 शहरों में आज शाम 4 बजे मॉक ड्रिल के तहत युद्ध सायरन बजेगा। जानिए किन स्थानों पर ब्लैकआउट होगा और क्या सावधानियां जरूरी हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 3:19:28

राजस्थान में मॉक ड्रिल की पूरी तैयारी, शाम 4 बजे गूंजेगा युद्ध सायरन

'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद भारत आज शाम एक राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल के लिए पूरी तरह से तैयार है। शाम 4 बजे देशभर के 244 चयनित जिलों में सिविल डिफेंस की यह सिक्योरिटी ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसमें राजस्थान के 28 शहर भी भाग ले रहे हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक की और मॉक ड्रिल से संबंधित जरूरी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत, गृह सचिव आनंद कुमार, डीजीपी यू.आर. साहू, एसीएस शिखर अग्रवाल, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर विशाल बंसल, डीजी इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल और सिद्धार्थ सिहाग भी उपस्थित रहे।

राजस्थान के इन शहरों में बजेगा युद्ध सायरन

शाम 4 बजे जैसे ही घड़ी की सुइयां पहुंचेंगी, कोटा, रावतभाटा, अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर, नाल, सूरतगढ़, आबू रोड, नसीराबाद, भिवाड़ी, फुलेरा, नागौर, जालोर, बेवर, लालगढ़, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा और पाली में युद्ध सायरन की तेज आवाज सुनाई देगी। इस दौरान करीब 15 मिनट तक पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा, यानी सभी घरों, दफ्तरों और सार्वजनिक स्थानों की लाइटें बंद कर दी जाएंगी। नागरिकों को इस दौरान संभावित हमले की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न सुरक्षा उपायों की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

जयपुर में इन स्थानों पर गूंजेगा चेतावनी सायरन

जयपुर जिले के प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, शहर के लगभग दो दर्जन स्थानों पर सायरन के माध्यम से मॉक ड्रिल की जाएगी। प्रमुख स्थानों में जिला कलेक्ट्रेट, शास्त्री नगर, पावर हाउस, चांदपोल पावर हाउस, चौगान स्टेडियम, एमआई रोड बीएसएनएल ऑफिस, घाटगेट सेंट्रल जेल के पास, राजभवन, सचिवालय, आमेर जोहर सिंह गेट, एमएनआईटी, बजाज नगर और दुर्गापुरा शामिल हैं।

क्या होता है युद्ध सायरन?

युद्ध सायरन एक विशेष अलार्म सिस्टम है जिसका उपयोग किसी भी खतरे या आपदा की स्थिति में लोगों को सतर्क करने के लिए किया जाता है। इसकी तीव्र आवाज 2 से 5 किलोमीटर की दूरी तक स्पष्ट सुनाई देती है। सायरन की ध्वनि ऊपर-नीचे होती रहती है, जिससे यह सामान्य वाहनों के हॉर्न या एंबुलेंस की आवाज से अलग पहचानी जाती है। युद्ध, हवाई हमले या किसी गंभीर आपदा के समय यह सायरन लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की चेतावनी देता है।

युद्ध सायरन बजने पर क्या करना चाहिए?

सायरन सुनते ही आपको 5 से 10 मिनट के भीतर किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाना चाहिए। अफवाहों से बचते हुए केवल सरकारी अलर्ट, टीवी या रेडियो पर प्रसारित सूचना पर भरोसा करना जरूरी है। प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए बिना घबराए शांतिपूर्वक स्थिति से निपटना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?