न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मारा गया मसूद अजहर का भाई और पाकिस्तान का सबसे बड़ा आतंकी रऊफ अजहर, कंधार हाईजैक का था मास्टर माइंड

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को मिली एक और बड़ी सफलता, कंधार हाईजैक के मास्टरमाइंड रऊफ अजहर की मौत। इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान और आतंकवादियों को एक बड़ा झटका दिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 3:10:03

मारा गया मसूद अजहर का भाई और पाकिस्तान का सबसे बड़ा आतंकी रऊफ अजहर, कंधार हाईजैक का था मास्टर माइंड

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद, भारत को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। कंधार IC-814 हाईजैक के मास्टरमाइंड रऊफ अजहर की एक हमले में मौत की खबर है। बुधवार को रऊफ अजहर ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकवादियों के जनाजे की नमाज पढ़ाते हुए नजर आए थे।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत ने दोहराया था कि वह आतंकवादियों को उनके घरों में घुसकर मारेगा। रऊफ की मौत इसका एक और उदाहरण है। यह पहली बार नहीं है जब भारतीय सेना ने इस तरह की कार्रवाई की हो, इससे पहले उरी और पुलवामा हमलों के बाद भी भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक की थी। रऊफ अजहर की मौत के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि मसूद अजहर भी मारा जा सकता है।

मसूद अजहर के 10 परिवार के सदस्य पहले ही मारे गए


ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय पर भारतीय हवाई हमले में मसूद अजहर के 10 परिवार के सदस्य मारे गए थे, जबकि कुछ खबरों में अजहर गंभीर रूप से घायल बताए गए थे। हालांकि, कल उन्हें आतंकियों के जनाजे की नमाज पढ़ाते हुए देखा गया था। अब खबरें आ रही हैं कि उनकी मौत हो गई है। रऊफ अजहर की मौत आतंकवाद पर एक बड़ा प्रहार मानी जा रही है, क्योंकि वह कंधार हाईजैक सहित कई हमलों का जिम्मेदार था।

क्या ऑपरेशन सिंदूर जारी है?

भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और POK में स्थित आतंकवादियों के 9 ठिकानों को तबाह किया था। इस हमले में लगभग 100 आतंकवादी मारे गए थे। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 17 लोग घायल हुए थे। यह हमला पहलगाम की बैसरन घाटी में किया गया था, जिसमें आतंकवादियों ने चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया था। इस हमले के बाद पाकिस्तान और उसके आतंकवादी इरादों को बड़ा झटका लगा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका