Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुष्का ने की विराट की अनदेखी, वीडियो वायरल, नूपुर सेनन संग रिलेशनशिप पर ऐसा बोले यह सिंगर

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी को फैंस बहुत प्यार करते हैं। लोग दोनों के हुनर पर फिदा हैं। दोनों एक-दूसरे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 May 2025 12:23:53

2 News : अनुष्का ने की विराट की अनदेखी, वीडियो वायरल, नूपुर सेनन संग रिलेशनशिप पर ऐसा बोले यह सिंगर

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी को फैंस बहुत प्यार करते हैं। लोग दोनों के हुनर पर फिदा हैं। दोनों एक-दूसरे से बेइंतेहा मोहब्बत करते हैं, लेकिन फिलहाल उनके बीच तनातनी देखने को मिली, जिससे फैंस बेचैन हुए जा रहे हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले विराट के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो लाइक की गई थी। उसके बाद लोग तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे। बात बढ़ती देख विराट को सफाई देनी पड़ गई कि ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा लोग सोच रहे हैं। अब विराट और अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इसमें विराट और अनुष्का में दूरियां नजर आईं। वीडियो @KohliSensation नाम के एक्स (ट्विटर) हैंडल से शेयर किया गया है। विराट और अनुष्का ने कैजुअल कपड़े पहने हुए थे। जहां विराट टी-शर्ट और ट्राउजर में हैंडसम लग रहे थे, वहीं अनुष्का एक जंपसूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वीडियो में दिख रहा है कि अनुष्का एक गाड़ी से उतर रही होती हैं। विराट गाड़ी के बाहर खड़े हैं। अनुष्का जब कार से उतर रही होती हैं तो विराट उन्हें हाथ देते हैं, लेकिन वह उनका हाथ बिना पकड़े गाड़ी से उतर जाती हैं।

अनुष्का उतरकर सीधे आगे बढ़ जाती हैं, फिर विराट उनके पीछे जाते हैं। हालांकि यह महज संयोग हो सकता है या फिर आम तौर पर पति-पत्नी के बीच होने वाली छोटी-मोटी बात हो सकती है, लेकिन यूजर्स इसे अवनीत वाले लाइक से जोड़कर देखने लगे। एक ने लिखा, “अवनीत कौर कांड के बाद लगता है भाभी गुस्सा हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “अब भाभी चीकू भइया को एल्गोरिदम समझाएंगी।” तीसरे यूजर ने लिखा, “डिलीट कर भाई, लोग 5 मिनट के वीडियो पर अनुष्का को जज करेंगे।”

चौथे ने लिखा, “अगर आपको इस वीडियो में कुछ गलत लग रहा है तो आप बीमार हैं।” पांचवें ने लिखा, “हाथ नहीं पकड़ा अनुष्का ने।” छठे ने लिखा, “हे हे, यहां तक कि मैं नीचे उतरने के लिए उसका हाथ भी नहीं पकड़ती। प्रोग्रेसिव पत्नी।” सातवें ने लिखा, “लगता है लाइक के बाद अनुष्का नाराज हो गई।” माना जा रहा है कि यह वीडियो बेंगलोर का है। विराट इन दिनों आईपीएल-18 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

anushka sharma,actress anushka sharma,virat kohli,cricketer virat kohli,anushka virat,anushka virat video viral,singer stebin ben,nupur sanon,stebin nupur,kriti sanon स्टेबिन बेन ने नूपुर सेनन को लेकर कहा, हम एक-दूसरे के बारे में सब जानते हैं लेकिन…

एक्ट्रेस कृति सेनन का नाम लंबे समय से बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ जोड़ा जा रहा है। कृति की छोटी बहन नूपुर सेनन भी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि नूपुर फेमस सिंगर स्टेबिन बेन को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है और कई बार साथ में वेकेशन पर भी जाते दिखे हैं। अब स्टेबिन ने एक इंटरव्यू में नूपुर संग रिलेशनशिप को लेकर बात की है।

‘साहिबा’, ‘थोड़ा-थोड़ा प्यार’ और ‘रुलाके गया इश्क’ जैसे लोकप्रिय गाना गाने वाले स्टेबिन ने नूपुर संग रिश्ते से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने माना वे दोनों बहुत क्लोज हैं। स्टेबिन ने कहा कि मैंने आज तक किसी को बोला ही नहीं है कि मैं कमिटेड हूं, पता नहीं लोगों को कहां से लग रहा है। मैं अपनी सिंगल लाइफ एंजॉय कर रहा हूं। हां, मैं बिल्कुल सिंगल हूं, पता नहीं क्यों लोगों को लगता है कि मैं डेट कर रहा हूं।

नूपुर मेरे सबसे करीब हैं। हम दिन में बात करते हैं, सुबह और रात में भी बात करते हैं। हम एक-दूसरे के बारे में सब जानते हैं लेकिन हमने कभी पब्लिकली जाकर नहीं बोला कि हम डेट कर रहे हैं। ये लोगों ने अपने मन से सोच लिया हैं। अपने हिसाब से चीजें बना ली हैं। ‘सजना’ गाने की इंस्पिरेशन नूपुर नहीं बल्कि हर वो लविंग कपल है जिनसे मैं इंस्पायर होता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका