न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Operation Sindoor: 5 राफेल गिराने का दावा, पर कहां हैं सबूत? सवाल पूछते ही घबरा गए PAK रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के पांच राफेल जेट्स को मार गिराने के आरोपों का जवाब दिया, लेकिन उनके द्वारा दिए गए बयान ने कई सवाल खड़े कर दिए। सोशल मीडिया पर फैलाए गए इस झूठ का पर्दाफाश हुआ, क्योंकि उनके पास कोई ठोस सबूत नहीं था। जानें इस विवाद और ऑपरेशन सिंदूर के बाद की कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 12:48:32

Operation Sindoor: 5 राफेल गिराने का दावा, पर कहां हैं सबूत? सवाल पूछते ही घबरा गए PAK रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ

भारत के पांच राफेल फाइटर जेट्स को गिराने का झूठा दावा कर रहे पाकिस्तान की पोल अब खुल गई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान ने खुद शहबाज शरीफ सरकार के इस झूठ को उजागर कर दिया है। जब उनसे इस दावे के प्रमाण मांगे गए तो उनका जवाब हैरान कर देने वाला था—उन्होंने कहा कि सब कुछ सोशल मीडिया पर है। उनके इस गैर-जिम्मेदाराना बयान से न केवल पत्रकार चौंक गए, बल्कि पूरी दुनिया में पाकिस्तान की किरकिरी हो रही है।

ये बयान ख्वाजा आसिफ ने CNN न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू में दिया। 6-7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ऑपरेशन सिंदूर के तहत निशाना बनाया और 24 मिसाइलें दागीं। भारत के इस एक्शन से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया, और अपनी छवि को बचाने के लिए पाक सरकार झूठ फैलाने लगी कि उसकी वायु सेना ने भारत के पांच राफेल विमान गिरा दिए हैं। हालांकि, अब इस दावे की सच्चाई भी सामने आ चुकी है।

CNN के एक शो में जब एंकर ने ख्वाजा आसिफ से पूछा कि क्या वे इस बात के सबूत दे सकते हैं कि पाकिस्तान ने भारत के 5 फाइटर जेट्स गिराए हैं, तो उनका जवाब था—'ये तो सोशल मीडिया पर है।' एंकर ने बीच में टोका, 'कृपया मेरा सवाल पूरा होने दीजिए।' सवाल पूरा होते ही आसिफ ने फिर से सोशल मीडिया का हवाला देते हुए कहा, "ये सिर्फ पाकिस्तान नहीं, भारत के सोशल मीडिया पर भी है कि हमने तीन एयरक्राफ्ट गिराए जो कश्मीर में जाकर गिरे। ये सब सोशल मीडिया पर है।"

इस पर एंकर ने दोबारा टोकते हुए कहा कि वह पाकिस्तान के रक्षा मंत्री से जवाब मांग रही हैं, न कि सोशल मीडिया से। एंकर के बार-बार पूछने पर ख्वाजा आसिफ असहज हो गए और जवाब देते वक्त साफ नजर आया कि वह झूठ के दबाव में हांफने लगे थे। उनके पास कोई ठोस सबूत नहीं था, जिससे यह साफ हो गया कि पाकिस्तान का दावा पूरी तरह से निराधार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका