न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : केरल में प्रस्तुति से पहले हुआ हादसा, सिंगर ने जताया अफसोस, महेश भट्ट ने की दामाद रणबीर की तारीफ

सिंगर निकिता गांधी को शनिवार (25 नवंबर) को केरल के कोच्चि स्थित कोचीन यूनिवर्सिटी में लाइव कॉन्सर्ट में प्रस्तुति देनी थीं। इससे पहले ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Nov 2023 1:09:25

2 News : केरल में प्रस्तुति से पहले हुआ हादसा, सिंगर ने जताया अफसोस, महेश भट्ट ने की दामाद रणबीर की तारीफ

सिंगर निकिता गांधी को शनिवार (25 नवंबर) को केरल के कोच्चि स्थित कोचीन यूनिवर्सिटी में लाइव कॉन्सर्ट में प्रस्तुति देनी थीं। इससे पहले ही वहां खुशी के माहौल के बीच मातम पसर गया। दरअसल यूनिवर्सिटी के वार्षिकोत्सव के दौरान बारिश के कारण भगदड़ मच गई। इसमें चार स्टूडेंट्स की जान चली गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। निकिता के पहुंचने से पहले ही ये बड़ी घटना हो गई। इस पर अब निकिता ने दुख जताया है।

निकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा, “आज शाम कोच्चि में जो हुआ उससे दिल टूट गया है। इससे पहले कि मैं परफॉर्म के लिए स्टेज पर पहुंचती, ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई। इस गहन दुख को व्यक्त करने के लिए संभवतः कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं हैं। मेरी प्रार्थनाएं छात्रों के परिवारों के साथ हैं।”

32 साल की निकिता ने दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर 3’ के गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ को अपनी आवाज दी है। वह ‘राब्ता’, ‘आओ कभी हवेली पे’, ‘उल्लू का पट्ठा’ जैसे कई लोकप्रिय गाने गा चुकी हैं। निकिता ने जिन फिल्मों में अपनी आवाज दी है उनमें प्रमुख रूप से ‘केदारनाथ’, ‘सूर्यवंशी’, ‘लुका छुपी’, ‘लियो’ के नाम आते हैं। निकिता कई भाषाओं में गा चुकी हैं।

‘इंडियन आइडल 14’ में ‘एनिमल’ का प्रमोशन करने पहुंचे रणबीर को ससुर से मिला सरप्राइज

एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'एनिमल' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में रणबीर ने को-स्टार रश्मिका मंदाना के साथ सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' में शिरकत की। शो के दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट्स की प्रस्तुतियों का मजा लिया। इन सबके बीच वह अपने ससुर मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट के एक वीडियो से सरप्राइज हो गए।

इसमें महेश कहते हैं कि आलिया, जिन्हें मैं चमत्कार मानता हूं, कहती हैं कि रणबीर हमारे देश के बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं, लेकिन मेरा मानना है कि रणबीर दुनिया के सबसे अच्छे पिता हैं। जब वह राहा को देखते हैं, तो मैं चाहता हूं कि आप उस समय उनकी आंखें देख सकें। उनकी मां नीतू कपूर कहती हैं, 'ऐसा प्यार तो मां करती है अपने बच्चों से, जो रणबीर करता है राहा से।'

मुझे गर्व है कि मेरे पास रणबीर जैसा दामाद है।'' इस पर रणबीर ने कहा कि मेरे ससुर ने पर्सनली मुझसे कभी ये बातें नहीं कही हैं। इसलिए इसके लिए 'इंडियन आइडल' को धन्यवाद। मुझे मेरे ससुर ने पास कर दिया है।" उल्लेखनीय है कि रणबीर कई दफा पब्लिक प्लेटफॉर्म पर राहा के लिए प्यार जता चुके हैं।

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे