न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म में विलेन बनेगा यह एक्टर, उर्वशी ने 38 साल बड़े सनी के साथ काम करने पर कहा...

आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘थम्बा’ में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखाई देंगे। ये पहली बार है कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Oct 2024 8:34:04

2 News : आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म में विलेन बनेगा यह एक्टर, उर्वशी ने 38 साल बड़े सनी के साथ काम करने पर कहा...

आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘थम्बा’ में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखाई देंगे। ये पहली बार है कि आयुष्मान के साथ रश्मिका पर्दे पर नजर आएंगी। आयुष्मान की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘ड्रीम गर्ल 2’ थी, जबकि रश्मिका सुपरहिट मूवी ‘एनिमल’ में नजर आई थीं। अब सामने आई रिपोर्ट में इस फिल्म से आयुष्मान के जैसे ही एक और प्रतिभावान अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी जुड़ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ‘थम्बा’ में नवाज के किरदार को सनकी लेकिन हिंसक बताया गया है जो प्राचीन विजयनगर साम्राज्य से आया है।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र की मानें तो नवाज का विलेन किरदार एक विचित्र और हिंसक व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है जो सदियों पहले रहता था और वह बदला लेने के लिए वर्तमान में आता है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म की शूटिंग नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में शुरू हो सकती है। फैंस पर्दे पर एक बार फिर से नवाज का खूंखार लुक देखने के लिए बेताब हैं। इससे पहले नवाजुद्दीन ‘बदलापुर’, ‘मुन्ना माइकल’, ‘किक’ और ‘पेट्टा’ जैसी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभा चुके हैं।

एक्टर हाल ही एक विज्ञापन के रिलीज होने के बाद विवादों में फंस गए थे, जिसमें उन्हें महाराष्ट्र पुलिस अधिकारी की पोशाक में लोगों को ऐप पर पोकर खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हुए देखा गया था। जहां तक 'थंबा' की बात है तो इसका निर्माण अमर कौशिक करेंगे जो ‘स्त्री 2’ से लेकर ‘भेड़िया’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि ये एक वैम्पायर फिल्म होगी। हम अगले 2 महीने में इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।

nawazuddin siddiqui,ayushmann khurrana,rashmika mandanna,thamba movie,urvashi rautela,sunny deol,singh saab the great,nandamuri balakrishna

उर्वशी ने ‘सिंह साब द ग्रेट’ में सनी के साथ किया था काम, अब 34 साल बड़े एक्टर के साथ कर रहीं फिल्म

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने साल 2013 में अनिल शर्मा की फिल्म ‘सिंह साब द ग्रेट’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें सनी देओल और अमृता राव की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। फिल्म में उर्वशी ने सनी के साथ रोमांस किया था। अब उर्वशी ने हाल ही iDiva को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने उन दोनों के बीच 38 साल की उम्र के अंतर के बारे में बात की। उर्वशी जल्द ही साउथ इंडियन स्टार नंदामुरी बालकृष्ण के साथ फिल्म में दिखेंगी।

नंदामुरी लगभग 64 साल के हैं जबकि उर्वशी अभी 30 साल की ही हैं। उर्वशी से पूछा गया कि क्या उन्हें ‘सिंह साब द ग्रेट’ में अपने से उम्र में बड़े एक्टर के साथ रोमांस करने में अजीब नहीं लगा। इस पर उन्होंने कहा कि यह बॉलीवुड के इतिहास में उम्र का सबसे बड़ा अंतर है, अगर मैं गलत हूं तो मुझे सुधारें। हमारी उम्र में 38 साल का अंतर था। मैं सनी के बेटों से भी छोटी हूं। लेकिन अगर निर्देशक को लगता है कि कोई समस्या नहीं है, तो ठीक है।

मैं अब नंदामुरी बालकृष्ण के साथ एक फिल्म कर रही हूं और हमारे बीच और भी ज्यादा उम्र का अंतर है...वह 60 या 70 के दशक में हैं। जितना ज्यादा उम्र का अंतर होता है, उससे फिल्म को फायदा होता है। जो सितारा जितना पुराना होता है, उसके उतने ही अधिक फैंस होते हैं। फिल्मों में उम्र के अंतर से तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वास्तविक जीवन में मैं इतने बड़े उम्र के अंतर वाले किसी व्यक्ति को डेट नहीं करूंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री