न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय-परिणीति की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ का ट्रेलर रिलीज, फिर साथ काम करेंगे सलमान-सूरज

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की मच अवेटेड फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ का धमाकेदार ट्रेलर आज सोमवार (25 सितंबर) को रिलीज हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Sep 2023 6:19:12

अक्षय-परिणीति की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ का ट्रेलर रिलीज, फिर साथ काम करेंगे सलमान-सूरज

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की मच अवेटेड फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ का धमाकेदार ट्रेलर आज सोमवार (25 सितंबर) को रिलीज हो गया। यह ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्रेलर से पहले अक्षय ने आज अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक मोशन पोस्टर जारी किया था। अक्षय नए अंदाज और लुक में नजर आए। वे एक सिख के गेटअप में हैं।

इस 2:15 मिनट के ट्रेलर में रानीगंज में कोयला खदान में हुए हादसे और रेस्क्यू की दर्दनाक कहानी को दिखाया गया है, जो रौंगटे खड़े कर देता है। फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। यह माइनिंग इंजीनियर दिवंगत जसवंत सिंह गिल की जिदंगी से प्रेरित है। साल 1989 में पश्चिम बंगाल में 104 फीट गहरी कोयले की खदान में एक हादसा हुआ था, जिसमें करीब 65 मजदूर मौत के मुंह में फंस गए थे।

तब जसवंत ने बहादुरी दिखाते हुए उन मजदूरों को बाहर निकाल उनकी जान बचाई थी। फिल्म के डायरेक्टर टीनू सुरेश देसाई और निर्माता वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख व अजय कपूर हैं। इसमें दिब्येंदु भट्टाचार्य, रवि किशन, कुमुद मिश्रा, राजेश शर्मा, वरुण बडोला और पवन मल्होत्रा के भी खास रोल हैं। फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

mission raniganj,Akshay Kumar,parineeti chopra,jaswant singh,Salman Khan,sooraj barjatya,maine pyar kiya

राजश्री प्रोडक्शंस के साथ होगी सलमान की 5वीं फिल्म, सूरज बड़जात्या ने दी जानकारी

दर्शकों को एक बार फिर से सलमान खान और डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की जुगलबंदी देखने को मिलेगी। सूरज ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा कि मैं अगले साल के मध्य में सलमान के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू करूंगा। आज एक निर्देशक के रूप में अपने जीवन के इस पड़ाव पर मैं स्वार्थी हो गया हूं। मैं फिल्म खुद लिखता हूं और जब मैं खुद लिखता हूं तो अपना समय लेता हूं।

खासकर सलमान के साथ, क्योंकि हम लंबे समय बाद साथ कुछ कर रहे हैं, इसलिए यह कुछ बहुत खास होना ही चाहिए। उल्लेखनीय है कि सलमान भी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। राजश्री प्रोडक्शंस के साथ फिर से जुड़ने के लिए वे ज्यादा ही रोमांचित हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनकी जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी। हालांकि अभी तक सलमान के किरदार से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।

सलमान और सूरज अब तक ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ में साथ काम कर चुके हैं। वैसे सलमान फिलहाल 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसका टीजर 27 सितंबर को जारी किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका