न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KBC : हरियाणा के मयंक ने रचा इतिहास, बने सबसे कम उम्र के करोड़पति, ये था 15वां सवाल

इन दिनों छोटे पर्दे पर क्विज बेस्ड गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) का 15वां सीजन धूम मचा रहा है। फिलहाल 'केबीसी जूनियर्स वीक'...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Nov 2023 11:32:36

KBC : हरियाणा के मयंक ने रचा इतिहास, बने सबसे कम उम्र के करोड़पति, ये था 15वां सवाल

इन दिनों छोटे पर्दे पर क्विज बेस्ड गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) का 15वां सीजन धूम मचा रहा है। फिलहाल 'केबीसी जूनियर्स वीक' जारी है। इसमें मंगलवार (28 नवंबर) के एपिसोड में महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के 12 साल के मयंक ने 15 सवालों के जवाब देकर 1 करोड़ रुपए अपने नाम किए। साथ ही उन्हें हुंडई की ओर से एक कार भी उपहार में मिली है। हालांकि 8वीं क्लास में पढ़ने वाले मयंक 7 करोड़ रुपए के सवाल का जवाब नहीं दे पाए। मयंक इस शो में एक करोड़ रुपए जीतने वाले सबसे कम उम्र के कंटेस्टेंट हैं।

मयंक की नॉलेज और शॉर्प माइंड ने दर्शकों के साथ-साथ होस्ट अमिताभ बच्चन को भी काफी इंप्रेस किया। अमिताभ ने मयंक से जो 15वां सवाल पूछा था, वो ये था- ''किस यूरोपीय मानचित्रकार को वो मानचित्र बनाने का श्रेय दिया जाता है, जिसमें नए खोजे गए मालद्वीप को 'अमेरिका' नाम दिया गया था?'' मयंक ने इसका थोड़ा अनुमान तो लगाया लेकिन वे श्योर नहीं थे। ऐसे में उन्होंने अपनी अंतिम लाइफलाइन एक्सपर्ट एडवाइज का प्रयोग किया।

एक्सपर्ट ने सही जवाब बताकर मयंक को 1 करोड़ रुपए जिता दिए। सही जवाब ऑप्शन D यानी मार्टिन वाल्डसीमुल्लर था। इसके बाद अमिताभ भी खुशी से फूले नहीं समाए हैं और उन्होंने मयंक को गले लगा लिया। मयंक का कहना था कि उनके माता-पिता के निरंतर मार्गदर्शन ने उन्हें ये मुकाम हासिल करने में मदद की। इसी के चलते वो ये उपलब्धि हासिल कर सके।

7 करोड़ का सवाल भी था बेहद मुश्किल, मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने मयंक को दी बधाई

‘बिग बी’ ने मयंक से 7 करोड़ का जो सवाल पूछा जो था, वो था- “सूबेदार एनआर निक्कम और हवलदार गजेंद्र सिंह को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान किस शहर में आपूर्ति पहुंचाने के लिए रूस द्वारा रेड स्टार के आदेश से सम्मानित किया गया था?” इसके ऑप्शन थे (A) तब्रिज, (B) सिडॉन, C (बटूमि), D (अल्माटी)। इस सवाल को सुनकर मयंक ने अमिताभ से कहा कि सर मुझे इस सवाल के जवाब का बिल्कुल भी आइडिया नहीं है।

अमिताभ ने मयंक को कहा कि गलत जवाब देने से अच्छा है कि आप इस गेम को क्विट कर दें। मयंक ने बिना देर लगाए गेम को 1 करोड़ के जवाब के साथ ही खत्म किया और घर पर 1 करोड़ की रकम लेकर गए। इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन A यानी तब्रिज। मयंक की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने उन्हें बधाई दी है। मनोहरलाल ने मयंक के पिता प्रदीप कुमार को कहा कि आपके बेटे ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। हम उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। उन्हें जल्द ही चंडीगढ़ बुलाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे