न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया से जलन के सवाल पर कृति ने दिया यह जवाब, वीडियो वायरल, Indigo फ्लाइट की देरी पर भड़के कपिल

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों रियलिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ से फैंस के दिलों पर छाए हुए हैं। इस सीजन 6 एपिसोड रिलीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Nov 2023 12:23:01

2 News : आलिया से जलन के सवाल पर कृति ने दिया यह जवाब, वीडियो वायरल, Indigo फ्लाइट की देरी पर भड़के कपिल

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों रियलिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ से फैंस के दिलों पर छाए हुए हैं। इस सीजन 6 एपिसोड रिलीज किए जा चुके हैं। शो में कई बड़े सितारे नजर आ चुके हैं। इस बीच एक्ट्रेस कृति सेनन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो करण के पिछले सीजन का है। इसमें कृति एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आ रही हैं। करण से उनसे कई सवाल किए।

ऐसे ही करण ने कृति से एक्ट्रेस आलिया भट्ट को लेकर एक सवाल पूछा, जिसका जवाब सुर्खियां बटोर रहा है। करण ने पूछा कि क्या अपने सीनियर स्टार्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचते देखना उन्हें प्रेरित करता है या उनसे जलन होती है’? इस पर कृति कहती हैं, ‘बेशक…यह मुझे प्रेरित करता है, यह मुझे बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। जब आप कोई बढ़िया काम देखते हैं तो आपको भी लगता है कि काश मुझे भी ऐसा मौका मिलता।

जब ‘मिमी’ एक अवसर के रूप में मेरे पास आई, तो इसने मुझे बहुत कुछ करने का आत्मविश्वास दिया। उल्लेखनीय है कि इसी साल आलिया और कृति को बेस्ट एक्ट्रेस के रूप में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था। कृति को ‘मिमी’ और आलिया को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए पुरस्कार मिला।

karan johar,koffee with karan 7,kriti sanon,alia bhatt,kriti alia,kriti video viral,tiger shroff,mimi,kapil sharma,indigo

कपिल शर्मा ने अपने एक्स पर वीडियो शेयर कर बताई परेशानी

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बुधवार (29 नवंबर) को यात्रियों को हुई देरी और मैनेजमेंट को लेकर कमर्शियल एयरलाइन इंडिगो पर निशाना साधा। कपिल ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश की सबसे बड़ी एयरलाइन की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वो यात्रियों से झूठ बोलते हैं। कपिल ने सीनियर ऑफिसर से बात करने की मांग कर रहे यात्रियों के एयरलाइन ग्राउंड स्टाफ के साथ बहस का वीडियो भी शेयर किया है।

कपिल ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “डियर इंडिगो, पहले तो आपने हमें बस में 50 मिनट तक इंतजार कराया, और अब आपकी टीम कह रही है कि पायलट ट्रैफिक में फंस गया है, क्या सच में? हमें रात 8 बजे तक उड़ान भरनी थी और अभी 9:20 हो गए हैं। कॉकपिट में कोई पायलट नहीं है, क्या आपको लगता है कि ये 180 यात्री फिर से इंडिगो में उड़ान भरेंगे? कभी नहीं।”

बाद में कपिल ने प्लेन से उतरने के फोटो के साथ लिखा, “अब वे सभी यात्रियों को विमान से उतार रहे हैं और कह रहे हैं कि हम आपको दूसरे विमान में भेज देंगे लेकिन फिर से हमें सुरक्षा जांच के लिए टर्मिनल पर वापस जाना होगा। इंडिगो के कर्मचारी झूठ पर झूठ बोल रहे हैं, व्हील चेयर पर कुछ बूढ़े यात्री हैं, जिनका स्वास्थ्य बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है. आपको शर्म आनी चाहिए!” कपिल ने ट्वीट में एयरलाइन के आधिकारिक हैंडल को टैग किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे