न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान-इजरायल युद्ध में नया मोड़: अमेरिका की संभावित एंट्री से बढ़ा तनाव, ट्रंप के बयान से अटकलें तेज़

ईरान-इजरायल युद्ध में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका की संभावित एंट्री की अटकलें तेज़, ट्रंप ने ईरान पर हमले के संकेत दिए। अगले 48 घंटे हो सकते हैं निर्णायक। खामेनेई ने चेताया– ईरान नहीं झुकेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Jun 2025 8:22:27

ईरान-इजरायल युद्ध में नया मोड़: अमेरिका की संभावित एंट्री से बढ़ा तनाव, ट्रंप के बयान से अटकलें तेज़

ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग अब और भी खतरनाक मोड़ ले सकती है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस जंग में अब अमेरिका की भी सीधी एंट्री हो सकती है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। एक दिन पहले ही खबरें आई थीं कि व्हाइट हाउस सिचुएशन रूम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ हुई अहम बैठक में अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था कि अगले 24 से 48 घंटे रणनीतिक और निर्णायक साबित होंगे।

ब्लूमबर्ग से बातचीत में मामले के जानकार लोगों ने बताया है कि वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी आने वाले दिनों में ईरान पर सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा है कि हालात अब भी विकसित हो रहे हैं और कभी भी बदल सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ जानकार सूत्र सप्ताहांत में हमले की संभावनाओं की ओर इशारा कर रहे हैं। एक शख्स ने बताया है कि कई एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों ने संभावित हमले के लिए गंभीर तैयारी शुरू कर दी है, जो इस संकट को नया रूप दे सकती है।

बुधवार को ही ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है और वह 'समय से एक सेकंड पहले फैसला लेना' पसंद करते हैं, जो उनके निर्णय लेने की रणनीति को दर्शाता है। इससे कुछ घंटों पहले जब ईरान पर हमले को लेकर सवाल किया गया था, तो उन्होंने कहा था, 'मैं ऐसा कर भी सकता हूं। हो सकता है ऐसा ना भी करूं।' इधर, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा है कि सभी सैन्य और कूटनीतिक विकल्पों पर गहन विचार चल रहा है। ट्रंप ने यह भी जोड़ा कि ईरान के लिए अपने परमाणु कार्यक्रम को रोकने में अब भी 'बहुत देर' नहीं हुई है।

ट्रंप ने स्पष्ट किया, 'अब भी बहुत देर नहीं हुई है। ईरान की परेशानी लगातार बढ़ रही है। अगले सप्ताह कुछ बहुत बड़ा होने वाला है।' ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई द्वारा ईरान को बिना शर्त आत्मसमर्पण करने के लिए उनके (ट्रंप) आह्वान पर ध्यान न देने पर भी तेज और कटु प्रतिक्रिया दी। ट्रंप ने कहा, 'मैं उन्हें (ईरान को) शुभकामनाएं देता हूं।'

इससे पहले दिन में, खामेनेई ने चेतावनी दी थी कि इस्लामिक गणराज्य को निशाना बनाकर किए गए किसी भी अमेरिकी हमले से 'उसे अपूरणीय क्षति होगी' और उनका देश ट्रंप के आत्मसमर्पण के आह्वान के आगे कभी नहीं झुकेगा।

खास बात यह है कि ट्रंप कुछ समय पहले ही ईरान के साथ परमाणु समझौते के लिए सार्वजनिक तौर पर कूटनीतिक समाधान तलाशने की बात कर रहे थे, लेकिन अब उनके बयानों से साफ है कि टकराव की दिशा में कदम बढ़ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी