न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कृष 4: 2026 तक टली, 700 करोड़ की लागत लगाने को कोई तैयार नहीं, निर्माता सिद्धार्थ आनन्द हुए बाहर

बहती हवाओं ने बताया कि कृष 4 लगभग 700 करोड़ रुपये के बजट की हकदार है, और कोई भी स्टूडियो इतनी बड़ी राशि खर्च करने और इतना बड़ा जोखिम लेने को तैयार नहीं है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 15 Mar 2025 4:56:22

कृष 4: 2026 तक टली, 700 करोड़ की लागत लगाने को कोई तैयार नहीं, निर्माता सिद्धार्थ आनन्द हुए बाहर

ऋतिक रोशन और राकेश रोशन की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइज़ी कृष की अगली कड़ी भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फ़िल्म है, हालाँकि, सुपरहीरो गाथा की चौथी किस्त कई कारणों से बार-बार टल रही है। सिने गलियारों में बहती हवाओं का कहना है कि कृष 4 एक बार फिर स्थगित होने वाली है और इस बार, यह बजट की कमी के कारण है।

बहती हवाओं ने बताया कि कृष 4 लगभग 700 करोड़ रुपये के बजट की हकदार है, और कोई भी स्टूडियो इतनी बड़ी राशि खर्च करने और इतना बड़ा जोखिम लेने को तैयार नहीं है। ऋतिक ने अपने दोस्त सिद्धार्थ आनंद को एक स्टूडियो बनाने का काम सौंपा था, जो फ़िल्म का निर्माण भी कर रहे थे। भारत के प्रमुख स्टूडियो 700 करोड़ रुपये के बजट से हिचकिचा रहे थे। उन्हें कृष पर भरोसा नहीं था, क्योंकि इसका तीसरा भाग रिलीज हुए एक दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। ऐसे में इतनी बड़ी रकम को लेकर कोई भी स्टूडियो जोखिम लेने को तैयार नहीं है।

सूत्रो ने आगे बताया कि सिद्धार्थ आनंद और मार्फ्लिक्स अब कृष 4 से जुड़े नहीं रहेंगे। ऋतिक और राकेश रोशन ने बंद कमरे में बैठक की और अब उन्होंने पूरे भारत में स्टूडियो से व्यक्तिगत रूप से बात करने और फिल्म के लिए एक आकर्षक सौदा करने का फैसला किया है। कृष 4 का निर्माण अब फिल्मक्राफ्ट द्वारा एक प्रमुख स्टूडियो के साथ किया जाएगा, जबकि मार्फ्लिक्स कृष के बाहर अन्य परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेगा।

इसके साथ ही बहती हवाओं को सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि फिल्म का निर्देशन अब करण मल्होत्रा नहीं करेंगे, क्योंकि सिद्धार्थ आनंद ने उन्हें निर्देशन की जिम्मेदारी दी थी। बतौर निर्माता सिद्धार्थ आनन्द के पीछे हटने के बाद, करण मल्होत्रा भी इस प्रोजेक्ट से अलग हो जाएंगे। अब एक नई टीम फिल्म में शामिल होगी, जो पहले बजट पर काम करेगी और फिर फिल्म को फ्लोर पर ले जाएगी। वॉर 2 के रिलीज होने और अच्छे नतीजे मिलने के बाद ऋतिक के लिए चीजें बेहतर होनी चाहिए।

कृष 4 पहले 2025 के मध्य तक फ्लोर पर जाने वाली थी, लेकिन बदलती परिस्थितियों के चलते अब यह 2026 तक आगे खिसक गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड