न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिलावल भुट्टो के परिवार ने छोड़ा पाकिस्तान, भागकर पहुंचे कनाडा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि सस्पेंड कर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया। इस फैसले से पाकिस्तान में खलबली मच गई है और वहां के कई बड़े नेता व सेना अधिकारी अपने परिवारों के साथ देश छोड़कर भाग रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Apr 2025 6:48:10

बिलावल भुट्टो के परिवार ने छोड़ा पाकिस्तान, भागकर पहुंचे कनाडा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा एक्शन लेते हुए सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया और पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े कदम उठाए हैं। इसके चलते पाकिस्तान के भीतर जबरदस्त खलबली मची है और वहां के लोग डर और दहशत के माहौल में जी रहे हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि लोग देश छोड़कर भागने लगे हैं। हाल ही में पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर का परिवार देश छोड़ चुका था और अब खबर है कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो का परिवार भी पाकिस्तान छोड़कर कनाडा भाग गया है।

सिंधु जल संधि के सस्पेंड होने पर बिलावल भुट्टो ने भारत को धमकी दी थी कि अगर पाकिस्तान का पानी रोका गया तो खून की नदियां बहेंगी। लेकिन उनकी धमकी के ठीक एक दिन बाद ही खबर आई कि उनके परिवार के सदस्य बख्तावर भुट्टो और असिफा भुट्टो रविवार (27 अप्रैल, 2025) की सुबह पाकिस्तान छोड़कर कनाडा रवाना हो गए।

पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने भी अपने परिवार विदेश भेजे

भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान में डर का माहौल इस कदर बढ़ गया है कि सेना के कई शीर्ष अधिकारियों ने भी अपने परिवारों को विदेश भेज दिया है। इनमें पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर भी शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, कई अधिकारियों ने अपने परिवारों को प्राइवेट जेट के जरिए ब्रिटेन और न्यू जर्सी भेजा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा संदेश देते हुए अरब सागर में आईएनएस सूरत से एक मिसाइल टेस्ट भी किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा है कि आतंकवादियों और उनके सरगनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न छिपे हों, उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा।

देशवासियों की मांग- पहलगाम हमले का बदला लिया जाए

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से का माहौल है। आम लोग पीएम मोदी से हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर देश के सभी राजनीतिक दल सरकार के साथ खड़े हैं। विपक्ष का कहना है कि सरकार जो भी कदम उठाएगी, वे उसका समर्थन करेंगे। अब तक सरकार ने सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया है, पाकिस्तानियों के वीजा रद्द कर दिए हैं और कई को देश छोड़ने के लिए मजबूर किया है। साथ ही भारत ने पाकिस्तान के साथ डिप्लोमैटिक संबंधों को भी काफी हद तक सीमित कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब