न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय दबाव से पाकिस्तान में खौफ, पाक सेना में इस्तीफों का सैलाब; महज दो दिनों में 5000 सैनिकों ने छोड़ा साथ

LOC पर भारत-पाक तनाव के चलते पाक सेना में हड़कंप मचा है। हजारों जवान और अधिकारी जान बचाने के लिए इस्तीफा देकर घर लौट रहे हैं। परिवारों के दबाव और मौत के डर से इस्तीफों की बाढ़ आ गई है, जिससे पाक सेना की स्थिति बेहद नाजुक हो गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Apr 2025 7:04:04

भारतीय दबाव से पाकिस्तान में खौफ, पाक सेना में इस्तीफों का सैलाब; महज दो दिनों में 5000 सैनिकों ने छोड़ा साथ

LOC पर भारत और पाकिस्तान सेना के बीच बढ़ते तनाव के चलते पाक सेना के जवान और अधिकारी अपनी जान बचाने के लिए लगातार इस्तीफे दे रहे हैं। अधिकतर जवान और अधिकारी अपने परिवार वालों के दबाव में नौकरी छोड़ रहे हैं, जबकि कुछ मौत के डर से यह कदम उठा रहे हैं। पिछले दो दिनों में करीब 5000 पाकिस्तानी जवान और अधिकारी अपने-अपने पदों से इस्तीफा देकर घर लौट चुके हैं। इसके अलावा कई और जवान और अधिकारी इस्तीफा देने की पूरी तैयारी कर चुके हैं, जिससे पाक सेना में हड़कंप मच गया है।

पाक सेना प्रमुख को लगातार पत्र भेज रहे अधिकारी

पाक सेना के उच्च अधिकारी लगातार पाक सेना प्रमुख को पत्र लिख रहे हैं। वे आग्रह कर रहे हैं कि इस्तीफों के सिलसिले को रोका जाए, वरना सैनिकों का मनोबल पूरी तरह टूट जाएगा और किसी भी चुनौती का सामना करना मुश्किल हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार, पेशावर स्थित पाक सेना की 11वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उमर बुखारी ने सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को पत्र लिखकर आगाह किया है कि 12वीं कोर, जो पश्चिमी सीमा पर तैनात है, भी इसी संकट का सामना कर रही है।

कितने अधिकारियों और जवानों ने छोड़ी नौकरी

पिछले दो दिनों में ही लगभग 200 अधिकारी और करीब 600 जवान अपनी नौकरी छोड़ चुके हैं। उत्तरी कमांड एरिया में तैनात 100 से अधिक अधिकारी और 500 के करीब जवान भी इस्तीफा देकर घर लौट चुके हैं। एलओसी पर तैनात मंगल कोर से भी लगभग 75 अधिकारी और 500 से अधिक जवान इस्तीफा देकर जा चुके हैं। यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पत्र में यह भी बताया गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते कई परिवार अपने बच्चों को नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं, ताकि वे सुरक्षित घर लौट सकें।

पाक सेना प्रमुख से स्थिति को संभालने की अपील

पत्रों के माध्यम से पाक सेना प्रमुख से आग्रह किया गया है कि वे जल्द से जल्द स्थिति को नियंत्रित करें, ताकि जवानों का मनोबल बरकरार रहे। यदि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध या कोई बड़ी कार्रवाई होती है तो मौजूदा हालात में पाक सेना कुछ भी कर पाने की स्थिति में नहीं रहेगी। समय रहते मनोबल बढ़ाने और हालात संभालने की आवश्यकता है।

पहलगाम हमले के बाद गहराया डर का माहौल

पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तानी जवानों और अधिकारियों के बीच भय का माहौल और भी गहरा गया है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी जवानों के परिवार लगातार फोन पर संपर्क कर उन्हें नौकरी छोड़ने और वापस घर लौटने के लिए कह रहे हैं। पाकिस्तान में आम धारणा बन गई है कि भारत कभी भी हमला कर सकता है, और इसी डर से सैनिकों के परिवार उन्हें घर बुला रहे हैं, ताकि अनहोनी से बचा जा सके।

बढ़ते इस्तीफों से हड़कंप में पाक सेना

तेजी से बढ़ते इस्तीफों के चलते पाक सेना के उच्च अधिकारी हड़बड़ाए हुए हैं। जवानों को इस्तीफा देने से रोकने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद इस्तीफों की होड़ थमने का नाम नहीं ले रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब