न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2025 में पाकिस्तान चार टुकड़ों में बंट जाएगा, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा दावा

भा.ज.पा. सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि 2025 के बाद पाकिस्तान चार हिस्सों में बंट जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के आतंकवादियों के खिलाफ सख्त रुख को रेखांकित किया, खासकर पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के कश्मीर पर कब्जे की बात की।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 27 Apr 2025 10:28:52

2025 में पाकिस्तान चार टुकड़ों में बंट जाएगा, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा दावा

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार (27 अप्रैल) को पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि साल 2025 के बाद धरती से पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जाएगा। झारखंड के देवघर जिले में महेशमारा रेलवे हॉल्ट स्टेशन के शिलान्यास के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में निशिकांत दुबे ने कहा, "इस वर्ष पाकिस्तान चार टुकड़ों में बंट जाएगा।" उन्होंने यह भी कहा, "पहलगाम की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की धरती से जो आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही है, उसका संदेश दूरगामी है।"

दावा पूरा न होने पर लोग कह सकते हैं भाजपा झूठे आश्वासन देती है – निशिकांत

भाजपा सांसद ने आगे कहा, "पाकिस्तान ने कश्मीर का हमारा जो हिस्सा लिया है, उसे हम वापस लेंगे। इसके अलावा पाकिस्तान से अलग-अलग देश बनेंगे, जैसे बलूचिस्तान, पख्तूनिस्तान और पंजाब। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह कर दिखाएंगे। यह बात मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं। अगर पाकिस्तान इस वर्ष के बाद कई हिस्सों में नहीं बंटा तो आप यह कहने को स्वतंत्र होंगे कि भाजपा झूठे आश्वासन देती है।" उन्होंने यह भी कहा, "पाकिस्तान खत्म हो जाएगा", यही मोदी की गारंटी है। यही विश्वास है, जिसकी वजह से वह देश के प्रधानमंत्री बने हैं।

आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की प्रधानमंत्री ने खाई कसम – निशिकांत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा, 'पाकिस्तान की सेना ने हिंदुस्तानियों को, खासकर हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा है। मोदी सरकार इस हमले का बदला हर हाल में लेगी।'

रेलवे हॉल्ट के शिलान्यास से पहले मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद ने कहा, 'देश का नेतृत्व आज एक ऐसे प्रधानमंत्री के हाथ में है, जो अपनी क्षमता और ताकत के लिए देश-दुनिया में जाने जाते हैं। उन्होंने बिहार की धरती से स्पष्ट कहा है कि आतंकियों और उनके समर्थकों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। यही कारण है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर का पूरा परिवार विदेश भाग गया है।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं