Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘प्यारे मोहन’ के सेट पर अमृता को थप्पड़ मारने पर ईशा ने कही यह बात, कश्मीर संबंधी पोस्ट लाइक कर ट्रॉल हुईं यह एक्ट्रेस

साल 2005 में 'प्यारे मोहन' के सेट पर एक अनचाही घटना घटी थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Apr 2025 8:34:55

2 News : ‘प्यारे मोहन’ के सेट पर अमृता को थप्पड़ मारने पर ईशा ने कही यह बात, कश्मीर संबंधी पोस्ट लाइक कर ट्रॉल हुईं यह एक्ट्रेस

साल 2005 में 'प्यारे मोहन' के सेट पर एक अनचाही घटना घटी थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपनी को-स्टार अमृता राव को थप्पड़ मार दिया था। दोनों के बीच तनाव की खबरें सामने आई थीं। कहा गया कि शूटिंग के दौरान एक दिन अमृता ने गलत भाषा का इस्तेमाल किया और इससे ईशा इतनी भड़क उठीं कि उन्होंने उन्हें तमाचा ही जड़ दिया। अब सालों बाद ईशा ने इस पर खुलकर बात की है। ईशा का कहना है कि उन्हें अपने इस कदम पर आज भी कोई पछतावा नहीं है।

ईशा ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में बताया कि अमृता ने उनके सेल्फ रस्पेक्ट को ठेस पहुंचाई थी, जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया। ईशा ने कहा कि जब किसी के बर्ताव से आपके आत्म सम्मान को ठेस पहुंचती है तो खुद के लिए स्टैंड लेना जरूरी हो जाता है। उस समय मैंने भी वही किया और मुझे इसे लेकर कोई पछतावा नहीं है। इस वाकये के बाद अमृता को उनकी गलती का एहसास हो गया। अमृता ने मुझसे माफी मांगी और मैंने माफ भी कर दिया। अब हम दोनों के बीच में कोई दुश्मनी नहीं है।

मैंने इस मामले पर सालों तक चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब मैंने इस पर इसलिए बात की क्योंकि इसे लेकर मेरे फैंस और मीडिया में गलतफहमी थी। ऐसे में मैंने खुद सच सामने रखने का फैसला लिया। घटना मेरे आत्म सम्मान से जुड़ी थी, मेरी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। हालांकि इस कॉमेडी फिल्म के बाद दोनों ने फिर कभी साथ काम नहीं किया। इसके डायरेक्टर इंद्र कुमार थे। इसमें लीड एक्टर्स विवेक ओबेरॉय और फरदीन खान थे। उल्लेखनीय है कि ईशा भले ही इन दिनों कम ही फिल्मों में नजर आती हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से अब भी लाइमलाइट में रहती हैं।
esha deol,actress esha deol,amrita rao,actress amrita rao,esha amrita,pyaare mohan movie,ayesha khan,actress ayesha khan,kashmir independence,bigg boss 17 एक्ट्रेस आयशा खान पर गुस्सा निकाल रहे हैं सोशल मीडिया यूजर्स

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर आयशा खान को ‘बिग बॉस 17’ में आने के बाद काफी पहचाना जाने लगा। उनकी फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ है। फिलहाल वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। आयशा ने पहलगाम हमले के बाद कश्मीर से जुड़ी एक विवादास्पद पोस्ट लाइक कर दी। इसमें कश्मीरियों के दर्द के बारे में बयां किया गया था। ये पोस्ट कश्मीरी लेखक जलीस हैदर की है।

हैदर ने लिखा, “मुझे मासूम नागरिकों की मौत का दुख है लेकिन दुख को सच्चाई से भ्रमित नहीं किया जा सकता। कश्मीर आपके भागने के लिए कोई खूबसूरत जगह नहीं, ना ही आध्यात्मिक पड़ाव या इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने योग्य स्वर्ग है। ये सबसे सैन्यीकृत क्षेत्र है और जो लोग इसे अपना घर कहते हैं, वे शांति से नहीं रहते हैं। यहां लोग अमन और शांति के साथ नहीं रहते हैं। उनके ऊपर हमेशा निगरानी रहती है, हमेशा डर के साए में रहते हैं।

तो नहीं, भारतीय के रूप में आपका कश्मीर में इसके कब्जे को सामान्य करने, हमारे दर्द से खेलने या हमारी मातृभूमि को एक टूरिस्ट फैंटसी में बदलने के लिए आपका स्वागत नहीं है। इसकी जमीनी सच्चाई को नजरअंदाज करके इस भूमि को धरती का स्वर्ग बताने वाली आपकी हर फोटो हिंसा का ही एक रूप है।” नेटिजंस आयशा के इस पोस्ट को लाइक करने से खफा हैं। उन्होंने रवि दुबे से रिक्वेस्ट की है कि आयशा को अपने शो से बाहर निकालें। कुछ लोगों ने मुंबई पुलिस से भी एक्शन लेने की अपील की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका