न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : साजिद ने इस एक्ट्रेस को कपड़े उतारने के लिए कहा था, इधर इस एक्ट्रेस के घर से रात में गायब हो गई 2 चीजें

टीवी शो 'इश्कबाज' फेम एक्ट्रेस नवीना बोले ने कास्टिंग काउच को लेकर सालों बाद चुप्पी तोड़ते हुए अपना दर्द बयान किया है। नवीना ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Apr 2025 7:34:48

2 News : साजिद ने इस एक्ट्रेस को कपड़े उतारने के लिए कहा था, इधर इस एक्ट्रेस के घर से रात में गायब हो गई 2 चीजें

टीवी शो 'इश्कबाज' फेम एक्ट्रेस नवीना बोले ने कास्टिंग काउच को लेकर सालों बाद चुप्पी तोड़ते हुए अपना दर्द बयान किया है। नवीना ने डायरेक्टर साजिद खान पर कास्टिंग काउच के आरोप लगाए हैं। साजिद दिग्गज फिल्ममेकर व कोरियोग्राफर फराह खान के भाई हैं। नवीना ने सुभोजीत घोष के यूट्यूब चैनल पर कहा कि एक बहुत ही ज्यादा घटिया इंसान है जिसमें मैं अपनी पूरी जिंदगी नहीं मिलना चाहूंगी जिसका नाम साजिद खान है। ‘ग्लैडरैग्स’ के दौरान वो कई लोगों के पीछे पड़ चुका है और औरत को बेइज्जत करने में उसने सारी हदें पार की हैं। मैं साजिद से तब मिलने गई थी जब वो अक्षय कुमार के साथ 'हे बेबी' बनाने वाले थे।

आपको पता है कि मैं बहुत ज्यादा उत्साहित थी जब उसने मुझे कॉल किया था और उसने मुझसे कहा कि तुम अपने कपड़े क्यों नहीं उतार देती हो। मैं देखना चाहता हूं कि लॉन्जरी में तुम कितनी कम्फर्टेबल हो। ये 2004 से लेकर 2006 के बीच बात है जब मैंने ‘ग्लैडरैग्स’ किया था। बता दें ये एक मेगा मॉडल कॉन्टेस्ट था, जिसमें नवीना रनरअप बनी थीं। नवीना ने आगे कहा कि मैं उसके ऑफिस में नहीं थीं। उसने घर पर बुलाया था और अच्छा हुआ था कि मैं किसी को साथ लाई थी जो नीचे मेरा इंतजार कर रहा था।

मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं उस वक्त क्या जवाब दूं और वो मुझे कपड़े उतारने के लिए कहता रहा। उसने कहा कि ऐसा समझो कि तुम स्टेज पर हो। मैंने बोला कि अगर तुम यही देखना चाहते हो तो मुझे घर जाकर बिकिनी लाना होगा क्योंकि मैं यहां बैठकर कपड़े नहीं उतारूंगी। मैं किसी तरह वहां से निकल आई। मेरे जाते ही उसने मुझे करीब 50 बार फोन किया कि मैं कहां हूं और अभी तक क्यों नहीं आई।

साजिद ने मुझे एक साल के बाद फिर से फोन किया। उस दौरान साजिद ने मुझसे कहा था कि वो किसी रोल के सिलसिले में मुझसे मिलना चाहते हैं। ये आदमी इतनी औरतों पर ट्राई मार चुका होगा कि उसे याद ही नहीं था कि उसने मुझे पहले भी बुलाया है। उल्लेखनीय है कि नवीना से पहले #MeToo मूवमेंट के दौरान भी कई एक्ट्रेस ने साजिद पर आरोप लगाए थे।

navina bole,actress navina bole,sajid khan,director sajid khan,navina sajid,farah khan,sahiba bali,actress sahiba bali

साहिबा बाली ने इंस्टा स्टोरी पर बताई डरावनी घटना, मिस्र से लाई थीं कुछ तोहफें…

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर साहिबा बाली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करके बताया कि उनके साथ कुछ अजीब सी घटना घटी है। साहिबा का ये सेल्फी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। साहिबा ने कहा कि मैं मिस्र से कुछ तोहफे लाई थीं। इन तोहफों में से दो चीजें गायब हैं। मैं खजूर, कुछ ज्वेलरी, एक मकबरा और क्रिस्टल लाई थीं। उनके सारे तोहफे वहीं पर हैं, लेकिन मकबरा और क्रिस्टल गायब हैं। मकबरा, मौत को रिप्रेजेंट करता है और क्रिस्टल पिरामिड का हिस्सा है। और पिछली रात मैंने सारी चीजें यहां रखी थीं।

मैं जब सुबह उठी, कोई मेरे रूम में नहीं आया, मैं रूम से बाहर नहीं गई। खजूर और ज्वेलरी वहीं रखी है लेकिन जो दो चीजें यहां नहीं हैं वो हैं क्रिस्टल और मकबरा और ये बहुत अजीब है। मैंने अपने पूरे कमरे में ढूंढ लिया, मैंने सोने से पहले चीजें यहीं रखी थीं। मैं उठी, हर चीज वैसी ही है, बस उन दो चीजों को छोड़कर। साहिबा के वीडियो पर बात करते हुए लोगों ने मिली-जुली रिएक्शन दी है।

एक यूजर का कहना है कि ये वाकई में काफी डरावना है तो वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है कि खबरों में आने का अच्छा तरीका है। कुछ लोगों ने साहिबा को अपने घर को छोड़कर नई जगह जाने की हिदायत दे डाली है। उल्लेखनीय है कि साहिबा ‘तनाव’, ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ और ‘लैला मजनूं’ जैसे प्रोजेक्ट के लिए जानी जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी