न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'रूस और चीन करें जांच, मोदी झूठ बोल रहे हैं या सच', पहलगाम हमले पर बोले PAK रक्षा मंत्री

पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकवादी हमले की जांच में रूस और चीन को शामिल करने की इच्छा जताई है। 22 अप्रैल, 2025 को हुए इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने भारत की भूमिका की जांच करने के लिए अंतरराष्ट्रीय निगरानी की मांग की, जबकि पाकिस्तान ने भारत के आरोपों को खारिज किया और सबूत पेश करने की अपील की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Apr 2025 9:32:28

 'रूस और चीन करें जांच, मोदी झूठ बोल रहे हैं या सच', पहलगाम हमले पर बोले PAK रक्षा मंत्री

पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले की जांच में रूस और चीन को शामिल करना चाहता है। 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। यह हमला 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला था।

रूसी सरकार की आरआईए नोवोस्ती न्यूज एजेंसी को दिए गए एक हालिया इंटरव्यू में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि रूस, चीन, या यहां तक कि पश्चिमी देश इस संकट में एक सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं और एक अंतरराष्ट्रीय जांच दल गठित कर सकते हैं, जो यह जांचे कि भारत या मोदी झूठ बोल रहे हैं या सच।’’ उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी अंतरराष्ट्रीय जांच कराने का प्रस्ताव रखा है।

पाकिस्तान बोला- भारत को सबूत पेश करना चाहिए

न्यूज एजेंसी ने ख्वाजा आसिफ के हवाले से कहा, ‘‘भारत को यह साबित करना चाहिए कि कश्मीर में इस घटना का दोषी कौन है और क्या पाकिस्तान इस हमले में शामिल था या पाकिस्तान का समर्थन प्राप्त था। यह सिर्फ खोखले बयान हैं, और किसी ठोस सबूत की आवश्यकता है।’’

'आतंकवाद को बड़ी चालाकी से सही ठहराया गया'

इस बीच, मॉस्को स्थित अमेरिकी विश्लेषक एंड्रयू कोरिबको ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के आरोपों का खंडन किया है और पाकिस्तानी अधिकारियों ने आश्चर्यजनक रूप से खुद को बदनाम करने वाले दावे किए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसाक डार ने टिप्पणी की है कि पहलगाम हमले के अपराधी स्वतंत्रता सेनानी हो सकते हैं।’’

कोरिबको ने अपने सबस्टैक न्यूजलेटर में लिखा, ‘‘कश्मीर संघर्ष के बारे में किसी के विचार जो भी हों, पर्यटकों का नरसंहार आतंकवादी कृत्य है और उनका धर्म देखकर हत्या करना पूरी तरह से गलत है। ऐसे अपराधियों को ‘स्वतंत्रता सेनानी’ कहना, असल स्वतंत्रता सेनानियों को बदनाम करने के समान है और आतंकवाद को चतुराई से सही ठहराने जैसा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘डार और आसिफ ने जो कहा, वह स्पष्ट विरोधाभास है। डार ने पहलगाम हमले को स्वीकार करते हुए यह कहा कि हमलावर स्वतंत्रता सेनानी हो सकते हैं, जबकि आसिफ ने इसे पूरी तरह से नकारते हुए इसका दोष भारत पर मढ़ दिया।’’ कोरिबको ने इसे पाकिस्तान की तरफ से मिलीभगत छिपाने की बचकाना कोशिश बताया।

इशाक डार ने चीनी विदेश मंत्री से बात की

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री मोहम्मद इशाक डार ने रविवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से टेलीफोन पर बात की। दरअसल, पहलगाम हमले के बाद दुनिया के देशों ने भारत के साथ एकजुटता दिखाते हुए आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की वकालत की है। इसके बाद पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अलग-थलग होते हुए देखा जा रहा है। पाकिस्तान अब अपने पक्ष को दुनिया के देशों के सामने रखने की कोशिश कर रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तान ने चीन के विदेश मंत्री से भारत-पाकिस्तान तनाव और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी