न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘शहजादा’ फिल्म से कार्तिक का लुक लीक! अमिताभ ने पिता को यूं दी श्रद्धांजलि, इनकी मदद को आगे आए सोनू

एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। उनकी 2-3 और फिल्में रिलीज के लिए तैयार भी हैं और अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 2:16:20

‘शहजादा’ फिल्म से कार्तिक का लुक लीक! अमिताभ ने पिता को यूं दी श्रद्धांजलि, इनकी मदद को आगे आए सोनू

एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। उनकी 2-3 और फिल्में रिलीज के लिए तैयार भी हैं और अब वे एक नई फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। कार्तिक दिल्ली में शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का लुक अभी तक सामने नहीं आया था लेकिन अब ये लीक हो गया है। साथ ही साथ दिल्ली का शूटिंग शेड्यूल भी सार्वजनिक हो गया। इंस्टाग्राम पर kartikxtruefan नाम के यूजर ने एक फोटो शेयर की है जो वायरल हो रही है। उसमें कार्तिक कुर्ता पहने खड़े हैं। उनके हाथ में टूथब्रश है।

आस-पास शूटिंग का माहौल बना हुआ है। किसी ने कार्तिक का ये लुक कैमरे में कैद कर लिया। कहा जा रहा है कि कार्तिक शहजादे की शूटिंग कर रहे हैं। गुरुवार को कार्तिक ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वे दिल्ली आ चुके हैं। उन्होंने जामा मस्जिद के पास एक फोटो लेकर इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। कैप्शन में लिखा था कि शहजादा दिल्ली आ चुका है। शहजादा में कार्तिक के साथ कृति सेनन हैं।

kartik aaryan,amitabh bachchan,sonu sood,shehzada movie,shiva shankar,bollywood news in hindi

अमिताभ ने पिता की 114वीं जयंती पर शेयर की फोटो

प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की आज शनिवार को 114वीं जयंती है। इस खास मौके पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने पिता के साथ एक अनदेखी फोटो शेयर की है। अमिताभ ने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। अमिताभ ने लिखा, “27 नवंबर, 1907, पूज्य बाबूजी की जयंती पर नमन। 27 नवंबर, 2021 को उनकी 114वीं जयंती। इस मोनोक्रोम तस्वीर में अमिताभ को अपने पिता को प्यार से देखते हुए देखा जा सकता है। दोनों एक शानदार मुस्कान शेयर कर रहे हैं। बाप-बेटे की ये जोड़ी बहुत ही प्यारी नजर आ रही है। अमिताभ ने हाल ही में ऐलान किया था कि वे पिता की एक किताब को खुद की आवाज में रिकॉर्ड करेंगे।

अमिताभ ने लिखा, “मैं अपने पूज्य बाबूजी के लेखन से खुद को दूर नहीं करता; और अब उनके शानदार शब्द, मेरी अपनी आवाज में आएंगे। अमिताभ ने ट्विटर पर एक फोटो भी पोस्ट की थी जिसमें वे पिता की किताब "प्रतिनिधि कविताएं' को पढ़ते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने हेडफोन भी लगा रखा है और पास में माइक है। इसमें वे पिता की कविताओं की रिकॉर्डिंग की तैयारी करते दिखे थे।

kartik aaryan,amitabh bachchan,sonu sood,shehzada movie,shiva shankar,bollywood news in hindi

कोरियोग्राफर शिवा शंकर की मदद के लिए सोनू सूद ने बढ़ाए हाथ

एक्टर सोनू सूद कोरोनाकाल में लोगों की मदद कर गरीबों के मसीहा के रूप में मशहूर हो गए। अब सोनू दिग्गज कोरियोग्राफर शिवा शंकर के लिए आगे आए हैं। शिवा को कोरोना हो गया था, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनका परिवार इलाज में असमर्थ है। सोनू ने ट्वीट कर लिखा ‘मैं शिवा के परिवार से संपर्क में हूं और उनकी जिंदगी को बचाने की पूरी कोशिश में लगा हुआ हूं।’ शिवा के बड़े बेटे भी कोरोना से संक्रमित हैं। सोनू ने कहा कि यह काफी दुखद है कि शिवा के साथ उनका बेटा भी कोविड से जूझ रहा है।

इंडस्ट्री के अन्य लोगों से मदद करने के लिए आगे आने का मेरा विनम्र अनुरोध है। मैं अपना काम कर रहा हूं और सभी को भी करना चाहिए। सोनू के अलावा अभिनेता धनुष भी शिवा की मदद के लिए आगे आए हैं। शिवा दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-पहचाने कोरियोग्राफर हैं। वर्ष 2008 में उन्हें फिल्म ‘मगधीरा’ के गाने ‘धीरा धीरा’ की कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। फिल्म मंउ राम चरण और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में थे। शिवाशंकर ने कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में एक्टिंग भी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर